नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख तय हो चुकी है. 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ ही जेवर के आसमान में सुनहरी इबारत लिखी जाएगी. इस एयरपोर्ट के शुरू हो जाने के दिल्ली एयरपोर्ट पर दवाब तो कम होगा ही, साथ ही दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी. वाराणसी के घाटों की झलक: एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार यानी फोरकोर्ट को वाराणसी और हरिद्वार के घाटों की तर्ज पर सीढ़ीनुमा बनाया गया है. यह भी पढ़ें: नोए़डा एयरपोर्ट के उद्घाटन की डेट तय, जानें टिकट बुकिंग और उड़ानें कब से शुरू होने के आसार
Source: NDTV March 22, 2026 12:47 UTC