Hindi NewsLocalRajasthanSajna Jat Won The By election Of Sarpanch In Babrana By 307 Votes, 91. 58 Percent Polling At The Polling Stationबबराणा की नई सरपंच सजना जाट: बबराणा में सरपंच के उपचुनाव में सजना जाट ने 307 वोटों से जीत हासिल की, मतदान केंद्र पर 91. 58 प्रतिशत मतदानभीलवाड़ा 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकरविवार देर रात को सरपंच पदों का परिणाम घोषित किया गया।बबराणा की नई महिला सरपंच के रूप में सजना जाट का चेहरा साफ हो गया है। रविवार को बबराणा ग्राम पंचायत में सरपंच उप चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। रविवार देर रात को सरपंच पदों का परिणाम घोषित किया गया। जिसमें सरपंच प्रत्याशी सजना जाट ने 360 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को हरा दिया। रात को ही सजना देवी को उनके पद की शपथ दिलाई गई। और उनकी जीत के बाद उनके समर्थकों ने ढोल नगाड़ा और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। मतदान केंद्र के रिटर्निंग अधिकारी राजेंद्र गग्गड ने बताया कि इस उपचुनाव के लिए मतदान केंद्र पर दो बूथ तैयार किए गए थे।मतदान प्रक्रिया सुबह 7:30 बजे शुरू कर दी गई थी। सुबह 10 बजे तक 27 प्रतिशत मतदान हुआ था। वही दोपहर 1:00 बजे तक किया मतदान 62 प्रतिशत हो गया। शाम 5:30 बजे मतदान समाप्त होते-होते यह प्रतिशत 91.58 हो गया। मतदान के बाद हुई मतगणना में सोहनी देवी जाट को 1229 मत प्राप्त हुए। दो अन्य उम्मीदवार रसाली देवी गाडरी को 922 तथा रतनी देवी सुवालका को 922 मत मिले।आपको बता दें कि बबराना ग्राम पंचायत पर हुए पहले सरपंच चुनाव में यहां से बरजी देवी ने जीत हासिल की थी। लेकिन सरपंच बनने के 7 माह बाद ही उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद से सरपंच पद खाली था। इसी के चलते रविवार को यहां पर फिर से उपचुनाव करवाने की प्रक्रिया की जा रही है। चुनाव प्रक्रिया में रविवार देर रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। इस बार सरपंच पद के लिए रसाली देवी, सजना देवी, सोहनी सुवालका, पिंकी जाट व बबली चुनावी मैदान में उतरे हैं। देर रात तक इन सभी के मतदान की स्थिति साफ हो जाएगी और बबराना ग्राम पंचायत की नई महिला सरपंच का चेहरा भी साफ हो जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 04:30 UTC