बरेली में आइआइए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कारोबारियों के साथ किया विमर्श - News Summed Up

बरेली में आइआइए के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कारोबारियों के साथ किया विमर्श


बरेली, जेएनएन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शाहजहांपुर निवासी अशोक अग्रवाल सोमवार को पहली बार बरेली आए। शहर के स्टेशन रोड स्थित बरेली पैलेस होटल में जिले के उद्यमियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उद्यमियों को सलाह दी कि एकजुट होकर काम करें। अगर कोई काम हो तो अधिकारियों के पास संगठित हो कर जाएं। इस दौरान जिले के उद्यमियों और होटल व्यवसायियों ने अग्निशमन विभाग की वसूली के मुद्दे को भी उनके सामने रखा।बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत से हुई। आइआइए के बरेली के अध्यक्ष नीरज गोयल ने बताया कि बरेली की प्लाईवुड इंडस्ट्री के अलावा अन्य उद्योग भी फलफूल रहे हैं। यहां पर अब उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन की उपलब्धता बढ़ाने की आवश्यकता है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्षा अशोक अग्रवाल ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कोरोना काल में हम सभी ने बहुत मजबूती से इंडस्ट्री को संभाले रखा है। अब हालात सामान्य हो रहे हैं और उद्योग संचालित होने लगे हैं तो इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। केंद्र व प्रदेश सरकारों से उद्यमियों को राहत देने के लिए जल्द ही चर्चा की जाएगी। उद्यमी सतीश अग्रवाल व अन्य लोगों ने अग्निशमन विभाग द्वारा एनओसी के नाम पर किए जा रहे उद्यमियों और होटल संचालकों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी के समक्ष यह मुद्दा रखा गया था। जल्द ही सभी को एनओसी दिलाई जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव दिनेश गोयल, चंद्र भूषण सक्सेना, राजीव आनंद, राजेंद्र गुप्ता, आदित्य मूर्ति, अंकित अग्रवाल, आशुतोष शर्मा, सौरभ गर्ग, राकेश धीरवानी, धनंजय सिंह मौजूद रहे।सुरेश सुंदरानी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्षबैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने जानकारी दी कि जिले के वरिष्ठ उद्यमी सुरेश सुंदरानी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आइआइए पदाधिकारियों ने सुरेश सुंदरानी को बधाई दी।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 05, 2021 16:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */