बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बाद ऐसा करने वाला तीसरा देश बना - News Summed Up

बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बाद ऐसा करने वाला तीसरा देश बना


बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नया कीर्तिमान, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बाद ऐसा करने वाला तीसरा देश बनाRizwan Noor Khanबांग्लादेश क्रिकेट टीम के नाम अनोखा रिकॉर्ड कायम हो गया है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में सौवां मैच जीतने वाला तीसरा देश बन गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ही तीनों फॉर्मेट में अपने 100वां मुकाबला जीतने में कामयाब रहे हैं। बता दें कि बांग्लादेश ने 22 जुलाई की शाम को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 मुकाबले में जीत हासिल कर यह कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।100वें टी20 मैच में जिम्बाब्वे से सामनाबांग्लादेश क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है। दोनों देशों के बीच 3 मैचों की वनडे श्रंखला हो चुकी है, जबकि 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। पहले टी20 मुकाबले में उतरी बांग्लादेश टीम के लिए उसका 100वां मुकाबला था। हरारे स्पोर्टस क्लब के मैदान में खेले गए इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।7 प्लेयर 10 रन भी नहीं बना सकेपहले खेलते हुए जिम्बाब्वे के प्लेयर्स 19वें ओवर में 152 रन बनाकर ऑलआउट हो गए। जिम्बाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज वेस्ली मैदवेर ने 23 रन, रेगिस चकाब्वा ने 43 रन और मध्यक्रम के बल्लेबाज डिओन मेअर्स ने 35 रनों का योगदान किया। कप्तान सिकंदर रजा शून्य पर आउट हुए, जबकि अन्य बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सके।बांग्लादेश ने आसानी से हरायालक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम, सौम्या सरकार ने शानदार अर्धशतक लगाकर जीत की नींव रख दी। बांग्लादेश ने यह मैच 19वें ओवर में 2 विकेट खोकर 153 रन बनाकर जीत लिया। एक विकेट के साथ 50 रन बनाने वाले सौम्स सरकार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।बांग्लादेश ने रचा अनोखा कीर्तिमानबांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में यह 100वां मुकाबला था, जो उसने आसानी से जीत लिया। इसके साथ ही बांग्लादेश टेस्ट, वनडे और टी20 में 100वां मुकाबला जीतने वाला तीसरा देश बन गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान तीनों फॉर्मेट में 100वां मुकाबला जीत चुके हैं। अनोखे रिकॉर्ड की इस लिस्ट में बांग्लादेश भी जुड़ गया है।ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की बराबरीबांगलादेश ने वनडे में 100वां मुकाबला भारत के खिलाफ जीता था। ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक 2004 मे ढाका में बांग्लादेश ने अपना 100वां वनडे भारत के खिलाफ खेला था। जबकि, टेस्ट क्रिकेट में 100वां मैच साल 2017 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ जीता था। अब साल 2021 में टी20 का 100वां मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता है।…NextAustralia, Pakistan and now Bangladesh are the only teams to win in their 100th match across all formats 💯 — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 23, 2021ये भी पढ़ें :खेल रत्‍न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्‍ट में इन 5 क्रिकेटर्स के नामICC Ranking: रोहित शर्मा टेस्‍ट में दुनिया के नंबर वन ओपनरBCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्‍डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा


Source: Dainik Jagran July 23, 2021 08:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */