शहर के बीचों बीच बालाघाट में बने फॉरेस्ट के रेंजर कॉलेज की ट्रेनिंग के लिए विकसित किया गया था, लेकिन अब इसके बीच से एक सड़क बनाने का प्रस्ताव है जिसमें 450 पेड़ काटे जाएंगे. ऐसे में कोई बांसुरी लेकर तो कोई जितने पेड़ कटने है उतने किमी का मैराथन कर तो कुछ युवा पेंटिंग का सहारा लेकर जंगल को बचाने की अपील में लगे हैं. पर्यावरणविद उमेश बागरेचा का कहना है कि पेंच, कान्हा के बीच का फॉरेस्ट एरिया में भारी वाहन का यातायत बंद रहता है. उन्होंने कहा कि शहर से बायपास निकाला जा रहा है वो शहर के बाहर होना चाहिये. इसके अलावा वनविभाग के DFO, अनुराग कुमार ने कहा कि बालाघाट से ट्रैफिक को बायपास करने के लिये डेंजर रोड को बायपास बनाया जाएगा, पीडब्लूडी ने आवेदन किया था समिति बनाई गई.
Source: NDTV July 24, 2020 09:45 UTC