Hindi NewsLocalChandigarhCloudy, Cold Air Blowing In Chandigarh Since Morning, Morning Temperature Reduced To 28 Degreesबादलों के छाने से मौसम ठंडा हुआ: चंडीगढ़ में आज सुबह से छाए बादल, चल रही ठंडी हवा, सुबह का तापमान घटकर 28 डिग्री पहुंचाचंडीगढ़ 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में आज सुबह से हवा चल रही और बादल छाए हुए है। फोटो लखवंत सिंंहपिछले कुछ दिनों से बादल छाने और हल्की बारिश से गर्मी में हुई कमीशहर में आज सुबह से बादल छाए हुए है और ठंडी हवा चल रही है। आज सुबह का तापमान भी कम होकर 28 डिग्री के आसपास हो गया। लगातार चल रही ठंडी हवा के कारण मौसम पहले से ठंडा हो गया है। विभाग के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे। आज सुबह शहर के कुछ हिस्सों में हल्के छींटे बारिश के पड़े।शहर में आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रह सकता है। गुरुवार काे दिन में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शहर में कुछ दिनों से दोपहर के समय लू चलने लगी थी लेकिन अब बादलों के छाने से लू का प्रकोप खत्म हो गया है। आज शहर में दोपहर बाद बारिश के संकेत मिल रहे है लेकिन अभी हल्के बादल छाए हुए है।मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने के बारे कहा जा रहा है। प्री-मानसून के चलते तेज हवा और बारिश हो सकती है।शहर में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।
Source: Dainik Bhaskar June 04, 2021 04:30 UTC