बारिश से फसलों को मिला अमृत: जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, खरीफ की फसलों को मिली संजीवनी - News Summed Up

बारिश से फसलों को मिला अमृत: जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, खरीफ की फसलों को मिली संजीवनी


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaPeople Got Relief From Heat And Humidity Due To Heavy Rains In Many Areas Of The District, Kharif Crops Got Lifeबारिश से फसलों को मिला अमृत: जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, खरीफ की फसलों को मिली संजीवनीदौसा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसिकराय के पांचोली गांव में बारिश के बाद लहलहाई बाजरे की फसल।जिले में दो दिन से कम दबाव के कारण बीती देर रात मौसम ने करवट बदली और रविवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे खरीफ फसलों को संजीवनी मिली है, वहीं गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण पारा 7 डिग्री तक लुढ़का तो न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह गया। दिन भर बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा हुआ तो भीषण गर्मी से तपते जनजीवन को राहत मिली।सिकराय कस्बे में बहता बारिश का पानीरविवार को जिले के सिकराय, सिकंदरा व गीजगढ़ क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश हुई तो वहीं लालसोट, बांदीकुई, महुवा व दौसा क्षेत्र में छितराई बारिश दर्ज की गई। सुबह 9 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर काफी देर तक चला तो सिकराय कस्बे में गंदगी से पटे नाले-नालियां उफनाए तो सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया।सिकराय मे बारिश के बीच मस्ती करते बच्चे फोटो: देवेंद्र सैहनाखरीफ फसलों को फायदा होगायहां करीब एक पखवाड़े से बारिश नहीं होने से तेज धूप व उमस से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब बारिश हो जाने से राहत मिली। किसानों ने बताया कि बारिश फसल के लिए अमृत के सामान है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर छा गई।गत दिनों से बढ़ी गर्मी के दौर के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश हो जाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किसानों ने बारिश को फसल के लिए उपयोगी बताया। मौसम विभाग ने आगामी कई दिनों तक छितराई बारिश का अनुमान जताया है।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 06:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */