Hindi NewsLocalRajasthanBarmerThe Movement Of Clouds In Barmer Since Morning, Heat And Humidity Made The Situation Miserable, Monsoon Knocked In The Districtबाड़मेर में बदलता मौसम का मिजाज: सुबह से बादलों की आवाजाही के बाद भी गर्मी व उमस ने किया बेहाल, दो-तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसमबाड़मेर 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकआसमान में बादलों की आवाजाही।बाड़मेर में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। सोमवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही रही। दोपहर बाद गर्मी और उमस ने लोगों के हाल बेहाल कर दिये। बाड़मेर में मानसून ने दस्तक दे दी है। रविवार की रात जिले के समदड़ी, पचपदरा, सिवाना, पाटौदी क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। बालोतरा शहर में बारिश हुई थी।बीते दो-तीन दिनों से मौसम लगातार बदलता जा रहा है। दो दिन पहले तक एक बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई थी लेकिन इसके रविवार और सोमवार को तो गर्मी ने हाल बेहाल कर रखा है।रविवार को ग्रामीण समदड़ी, पाटौदी, सिवाना इलाके में अच्छी बारिश होने से उस क्षेत्र किसानों का इंतजार भी खत्म हुआ है। रविवार को तापमान तापमान 41.2 और न्यूनतम 28.7 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार मानसून बाड़मेर, भीलवाड़ा व धौलपुर से गुजर रहा है। अनुकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण बारिश में देरी हुई है, लेकिन अब मानसून सक्रिय हो चुका है। आगामी दो-तीन दिन में जिलेभर में अच्छी बारिश होगी। हालांकि मानसून जुलाई के पहले सप्ताह तक आने का अनुमान था, लेकिन हवाओं का दबाव बनने की वजह से अचानक मौसम बदल गया। दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी। आगामी तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है।
Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 12:00 UTC