बिकीनी नहीं पहनने पर मचा बवाल, नॉर्वे की महिला बीच हैंडबॉल टीम पर लगा भारी जुर्माना, फैंस भड़के Kamlesh Rai | Navbharat Times | Updated: 22 Jul 2021, 08:10:05 AM नॉर्वे की महिला हैंडबॉल टीम के बिकिनी नहीं पहनने पर उनपर जुर्माना लगाया गया है। इसकी पुष्टि यूरोपीय हैंडबॉल फेडरेशन (EHF)ने की है। नॉर्वे की महिलाओं ने बुल्गारिया में आयोजित यूरोपियन बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्पेन के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में बिकीनी बॉटम्स के बजाए शॉर्ट्स पहने थे। बिकीनी नहीं पहनने पर मचा बवाल, नॉर्वे की महिला बीच हैंडबॉल टीम पर लगा भारी जुर्माना, फैंस भड़केईएचएफ के मुताबिक 'अनुचित कपड़े' पहनने के लिए महिला टीम पर कुल 1700 डॉलर का जुर्माना लगाया गया। नॉर्वे की हर महिला खिलाड़ी को 177 डॉलर जुर्माना भरना होगा। फेडरेशन के नियमों के मुताबिक नॉर्वे की महिलाओं को इस मैच में बिकीनी बॉटम्स पहनना था। ऐसे में नियमों के उल्लंघन मामले में उनपर इस तरह की कार्रवाई की गई। सोशल मीडिया पर फैंस इसकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कोई इस नियम को पुराना तो कोई अपटपटा बता रहा है। 'जस्ट स्टॉप, स्टॉप' 'इस सेक्सिएस्ट फैसले को बदलने की जरूरत है' 'क्या वे चाहती हैं कि नियम बदले' 'मैं इससे पूरी तरह सहमत हूं' 'वेल डन नॉर्वे की महिला बीच हैंडबॉल टीम' 'यह बड़ा अजीब है'
Source: Navbharat Times July 22, 2021 02:31 UTC