बिडेन और पुतिन करेंगे जिनेवा में मुलाकात, अमेरिका और रूस के बीच आ सकती है तल्‍ख रिश्‍तों में नरमी - News Summed Up

बिडेन और पुतिन करेंगे जिनेवा में मुलाकात, अमेरिका और रूस के बीच आ सकती है तल्‍ख रिश्‍तों में नरमी


बिडेन और पुतिन करेंगे जिनेवा में मुलाकात, अमेरिका और रूस के बीच आ सकती है तल्‍ख रिश्‍तों में नरमीअमेरिका और रूस के बीच तल्‍ख रिश्‍तों में नरमी आ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन 16 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेता व्यापक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका और रूस के बीच तल्‍ख रिश्‍तों में नरमी आ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन 16 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के शीर्ष नेता व्यापक मुद्दों पर चर्चा करेंगे क्योंकि हम अमेरिका-रूस के बीच भविष्य में बेहतर संबंध की बहाली और स्थिरता चाहते हैं।यह वार्ता दोनों देशों के लिए चल रहे तनाव को खत्‍म करने और रिश्‍तों में सकारात्‍मक पहल को लेकर होगी। ज्ञात हो कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बिडेन ने दोनों देशों के संबंधों में सुधार की पहल करते हुए रूसी राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन को न्‍योता भेजा था।US President Joe Biden will meet Russian President Vladimir Putin in Geneva, Switzerland on June 16th. The leaders will discuss full range of pressing issues, as we seek to restore predictability and stability to the U.S.-Russia relationship: White House Press Secretary Jen Psaki pic.twitter.com/EiR0dCV9DV — ANI (@ANI) May 25, 2021अमेरिकी प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि रूस की तरफ से अब तक उठाए गए कदम अमेरिका की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाते हैं। हम अपने राष्‍ट्रहितों की रक्षा करेंगे। इसके पूर्व पिछले दिनों राष्‍ट्रपति बिडेन ने पुतिन से फोन पर बात की थी। उन्‍होंने यूक्रेन और क्रीमिया में अचानक होने वाली रूसी सेना की गतिविधियों को लेकर चिंता प्रकट की थी।इसके अलावा दोनों देशों के बीच बैठक की कई वजह मानी जा रही हैं। इसमें अमेरिका की तरफ से 32 रूस की संस्‍थाओं पर लगाए गए बैन और 2020 के चुनाव में रूस का शामिल होने और अमेरिका नेटवर्क की सप्‍लाई चैन सॉफ्टवेयर हैंकिंग जैसे मुद्दे हैं। हालांकि, रूस इन आरोपों को नकाराता रहा है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 25, 2021 15:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */