बिहार के गजेन्द्र ने पाक खिलाड़ी को पछाड़ जीता ब्रांज - News Summed Up

बिहार के गजेन्द्र ने पाक खिलाड़ी को पछाड़ जीता ब्रांज


पटना(ब्यूरो)। बर्लिन में चल रहे स्पेशल ओलंपिक्स वल्र्ड गेम्स में बिहार के लाल ने कमाल कर दिया है। बिहार के जहानाबाद के रहने वाले गजेंद्र कुमार ने शॉट पुट स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। गजेंद्र ने पहले अटेंप्ट में 9.36 मीटर, दूसरे अंटेप्ट में 9.18 और तीसरे अटेंप्ट में 10.11 मीटर शॉटपुट फेंका। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कनाडा के माइकल बडेन (10.24) और रजत पदक साइप्रस के क्रिस्टोडौलू, जॉर्जियोस (10.19 मीटर) ने जीता। बर्लिन से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट से बातचीत में भारतीय एथलेटिक्स दल के कोच व बिहार के खिलाड़ी संदीप कुमार ने बताया कि काफी संघर्षपूर्ण मुकाबले में गजेंद्र ने पाकिस्तान के एथलीट उमर कयानी को हराकर पदक अपने नाम किया।दुनिया के 200 खिलाड़ी कर रहे हैं पार्टिसिपेटबर्लिन, जर्मनी में 7 जून से 25 जून तक चल रहे स्पेशल ओलंपिक वल्र्ड गेम्स में बिहार के गजेन्द्र कुमार के पदक जीतने पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग विशेष प्रतिभा सम्पन्न खिलाडिय़ों की यह सबसे बड़ी प्रतियोगिता है। भारत से इस प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ी और 60 कोच हिस्सा ले रहे हैं जिनमें से दो खिलाड़ी और एक कोच बिहार से हैं। गजेन्द्र कुमार के इस अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतना बिहार के लिए गर्व की बात है।होगा ग्रैंड वेलकमप्राधिकरण के निदेशक सह सचिव पंकज राज ने कहा कि पदक जीत कर लौटने पर बिहार में इनका अभिनंदन किया जाएगा .इधर, भारतीय दल के साथ बर्लिन गए गेस्ट ऑफ ऑनर पूर्व राज्य आयुक्त सह अध्यक्ष स्पेशल ओलंपिक्स बिहार डॉ शिवाजी कुमार ने कहा कि विशेष ओलंपिक के लिए गौरव का क्षण, भारत टीम ने अभी तक 56 पदक जीते हैं जिनमें 15 स्वर्ण, 27 रजत, 14 कांस्य, साथ ही कई पदक आने बाकी हैं।बधाईंयों का लगा तांताबोलने व सुनने में अक्षम जहानाबाद के खिलाड़ी गजेंद्र के इस उपलब्धि पर बिहार के उद्योग मंत्री सह अध्यक्ष बिहार पारा स्पोटर्स एसोसिएशन समीर कुमार महासेठ, सुमित कुमार, उप सचिव, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार, इंद्रवीर कुमार, ओएसडी समाज कल्याण विभाग समेत कई खेल प्रेमियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।


Source: Dainik Jagran June 23, 2023 12:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */