Hindi NewsLocalBiharBihar News; 2 People Died Due To Black Fungus In Bihar, 99 Patients Admitted In IGIMSAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबिहार पर ब्लैक फंगस का साया: कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस से डर, हर दिन तेजी से बढ़ रहे नए मामले, IGIMS में 99 मरीज भर्ती, 2 की मौतपटना 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकमंगलवार को 150 से अधिक मामले अस्पतालों की OPD में आए हैं। पुष्टि के लिए संक्रमितों की जांच पड़ताल की जा रही है।बिहार में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस पैर पसार रहा है। मंगलवार को 24 घंटे में ब्लैक फंगस से संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 150 से अधिक मामले सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों की OPD में आए हैं। पुष्टि के लिए संक्रमितों की जांच पड़ताल की जा रही है।विभाग से लेकर जिला स्तर पर समीक्षाब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को लेकर अब विभाग के साथ जिला स्तर पर हर दिन समीक्षा हो रही है। राज्य के सभी जिलाधिकारी को ब्लैक फंगस के इलाज और दवाओं की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया गया है। मंगलवार को दवा को लेकर कई जिलों में छापेमारी भी गई है, जिसके लिए DM ने विशेष टास्क फोर्स लगाई थी। भागलपुर में तो खुद DM ने टीम के साथ छापेमारी की है और दवा की दुकानों की पूरी पड़ताल की है।कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव और ब्लैक फंगसकोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट वालों में भी ब्लैक फंगस के मामले अधिक मिल रहे हैं। मंगलवार को इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान IGIMS में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ ब्लैक फंगस के कुल 5 नए मामले आए हैं। पूर्व में 6 संक्रमित संस्थान में भर्ती हैं, जो कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ब्लैक फंगस से संक्रमित हैं। ऐसे मामलों की कुल संख्या 11 हो गई है।कोरोना निगेटिव के बाद भी तेजी से बढ़ रहा ब्लैक फंगसकोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के बाद ब्लैक फंगस के मामले बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 24 घंटे में 14 नए ऐसे मामले आए हैं, जिनमें कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव थी और उन्हें ब्लैक फंगस था। पूर्व में भी ऐसे 74 लोग भर्ती हैं, जो कोरोना निगेटिव होने के बाद ब्लैक फंगस से पीड़ित हैं। ऐसे संक्रमितों की संख्या 88 हो गई है।IGIMS में दो संक्रमितों ने तोड़ा दमइंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में मंगलवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि दोनों संक्रमिताें की हालत काफी खराब थी। संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से फैल रही थी और ब्लैक फंगस का मामला भी काफी देरी से डिटेक्ट हुआ था। मंगलवार को हुई दो मौत के बाद अब कुल भर्ती ब्लैक फंगस के संक्रमितों की संख्या 99 हो गई है।AIIMS के साथ निजी अस्पतालों में भीड़पटना AIIMS के साथ निजी अस्पतालों में आने वाले संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। एम्स में भर्ती मरीजों की संख्या लगभग डेढ़ सौ हो गई है। हालांकि मंगलवार को किसी संक्रमित के मरने की सूचना नहीं है। इसी तरह पटना के निजी अस्पतालों में भी एक दिन में ब्लैक फंगस के संदिग्ध मरीजों के ओपीडी में पहुंचने की संख्या 20 से अधिक हैं। हालांकि इसमें से अधिकतर मामलों में ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हो पाई है। ओपीडी में आने वाले ऐसे मामलों में जांच के लिए बड़े संस्थान में रेफर किया जा रहा है या फिर संबंधित संस्थान में ही मरीजों की जांच कराई जा रही है।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 02:23 UTC