बिहार (Bihar) के किशनगंज में पिता को बंधक बनाकर उसी के सामने उसकी बेटी से गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है. पीड़ित पिता ने बताया कि देर रात पानी के बहाने उनके घर का गेट खुलवाया गया था. गांव से बाहर ले जाकर आरोपियों ने पहले पिता की पिटाई की और उसके बाद उसे रस्सी से बांध दिया गया. आरोपियों ने बंधक पिता के सामने ही उसकी बेटी के साथ एक के बाद एक ने रेप किया. पीड़िता के पिता ने बताया कि सभी आरोपी गांव के ही रहने वाले थे.
Source: NDTV February 07, 2019 07:07 UTC