बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बंगला के विवाद का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. पटना हाई कोर्ट ने बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर दायर अपील खारिज करते हुए उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था. दरअसल बिहार सरकार ने तेजस्वी यादव के उप मुख्यमंत्री से हटने के बाद उन्हें पांच देशरत्न मार्ग पर स्थित सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया था. इस आदेश को तेजस्वी ने याचिका दायर कर चुनौती दी लेकिन एकल पीठ ने राज्य सरकार के आदेश को सही ठहराया था.
Source: NDTV February 07, 2019 15:33 UTC