बिहार में ब्लैक फंगस का अनूठा मामला: ब्रेन में बड़े ट्यूमर को एक्टिव कर रहा था फंगस, डॉक्टरों ने 3 घंटे ऑपरेशन कर 65 साल के मरीज की जान बचाई - News Summed Up

बिहार में ब्लैक फंगस का अनूठा मामला: ब्रेन में बड़े ट्यूमर को एक्टिव कर रहा था फंगस, डॉक्टरों ने 3 घंटे ऑपरेशन कर 65 साल के मरीज की जान बचाई


Hindi NewsLocalBiharBlack Fungus Case; Bihar Patna Doctors Save The Life Of A 65 year old Patientबिहार में ब्लैक फंगस का अनूठा मामला: ब्रेन में बड़े ट्यूमर को एक्टिव कर रहा था फंगस, डॉक्टरों ने 3 घंटे ऑपरेशन कर 65 साल के मरीज की जान बचाईपटना 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑपरेशन करने वाली डॉक्टर की टीम।बिहार में ब्लैक फंगस का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 65 साल के एक मरीज के ब्रेन में ब्लैक फंगस बड़े ट्यूमर के साथ मिलकर एक्टिवेट हो रहा था। ब्लैक फंगस और ट्यूमर के कॉम्बीनेशन से मौत भी हो सकती थी। हालांकि, इसके पहले ही इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) के डॉक्टरों ने इसे डिटेक्ट कर लिया और 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद मरीज की जान बचा ली।न्यूरो सर्जन डॉ. ब्रजेश ने ऑपरेशन का निर्णय लिया।पूरी टीम जुटी और चौंकाने वाला रिजल्ट आयाइंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरो सर्जन डॉ. ब्रजेश का कहना है कि ऐसे मामलों में मरीज को तत्काल ऑपरेशन की जरूरत होती है। ऐसा नहीं होने से मरीज की मौत हो जाती है। बड़े प्यूरेटर ट्यूमर के साथ ब्लैक फंगस का संक्रमण ब्रेन को पूरी तरह खराब कर रहा था। इमरजेंसी ऑपरेशन में पूरी टीम ने मिलकर मरीज की जान बचाई है। यह पूरी टीम के लिए नया और अनोखा अनुभव रहा है, क्योंकि ऐसा मामला पहले कभी आया ही नहीं। ओपन ब्रेन सर्जरी से बाहर निकालकर मरीज की जान बचा ली गई है।IGIMS में ब्रेन सर्जरी से ब्लैक फंगस को दी जा रही मातIGIMS के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों की सर्जरी कर उनकी जान बचाई जा रही है। ऐसे जटिल से जटिल ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जो अपने आप में स्पेशल केस रहे हैं। डॉक्टरों की टीम पूरी तरह से एक्टिव है और हर केस पर पूर्व में अच्छे से स्टडी और फिर प्लानिंग कर ऑपरेशन कर रही है। इससे मरीजाें को बड़ी राहत मिल रही है।अब तक 8 ब्रेन सर्जरी ब्लैक फंगस के केस में की जा चुकी है। इसमें से कई केस में ब्रेन की ओपन सर्जरी भी की गई है। ऑपरेशन के बाद संक्रमित मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हैं।क्या है ब्लैक फंगस? ये बहुत गंभीर, लेकिन एक रेयर इन्फेक्शन है। ये फंगस वातावरण में कहीं भी रह सकता है, खासतौर पर जमीन और सड़ने वाले ऑर्गेनिक मैटर्स में। जैसे पत्तियों, सड़ी लकड़ियों और कम्पोस्ट खाद में ब्लैक फंगस पाया जाता है।इसके लक्षण क्या हैं?


Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 08:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */