बिहार में मौसम का सितम जारी: अररिया-किशनगंज समेत 6 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, फसलों को होगा नुकसान - News Summed Up

बिहार में मौसम का सितम जारी: अररिया-किशनगंज समेत 6 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, फसलों को होगा नुकसान


जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में दूसरे दिन भी पटना सहित ज्यादातर भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के कारण मौसम सामान्य बना रहा। राज्य में शुक्रवार से मौसम का मिजाज (Bihar Weather) बदला हुआ है। शनिवार की सुबह बेतिया, बगहा, मुजफ्फरपुर समेत अन्य भागों में तेज हवा के साथ वर्षा के साथ मेघ गर्जन की स्थिति बनी रही। मौसम में आए बदलाव के कारण पटना सहित ज्यादातर जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।पटना का अधिकतम तापमान में 9 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, कैमूर जिले के भभुआ में 29.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। 6 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य भागों में बादल छाए रहने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि बिहार के 6 जिलों के अररिया, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी एवं सुपौल में 40-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वर्षा और मेघ गर्जन को लेकर चेतावनी जारी की गई है।


Source: Dainik Jagran March 22, 2026 02:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */