बिहार में स्टार्टअप्स के लिए मेंटरशिप इकोसिस्टम होगा मजबूत - News Summed Up

बिहार में स्टार्टअप्स के लिए मेंटरशिप इकोसिस्टम होगा मजबूत


बिहार के उद्योग मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राज्य में स्टार्टअप्स के लिए मेंटरशिप इकोसिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाए, जिससे नवोदित उद्यमियों को निरंतर और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन मिल सके।-उद्योग विभाग में डॉ. जायसवाल की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य के विभिन्न इन्क्यूबेशन सेंटर्स के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के सचिव कुंदन कुमार, उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता सहित संबंधित वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य बिहार में स्टार्टअप, नवाचार एवं उद्यमिता इकोसिस्टम की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना था।


Source: Dainik Bhaskar January 08, 2026 06:44 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */