राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर उप मुख्यमंत्री सह भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा की ओर से अक्सर की जाने वाली अमर्यादित टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ेंसंघ ने कहा है- विभागीय मंत्री सार्वजनिक मंचों से राजस्व सेवा के अधिकारियों के विरूद्ध अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं। इससे विभाग की गरिमा को ठेस पहुंच रही है।पत्र में कहा गया है कि हाल के दिनों में उप मुख्यमंत्री की टिप्पणी से संपूर्ण विभाग का उपहास हो रहा है।पत्र में कहा गया है कि मंत्री विभाग की गरिमा के बदले तत्काल बजने वाली तालियों को तरजीह दे रहे हैं। वे प्राकृतिक न्याय और व्यक्ति की गरिमा का भी उल्लंघन कर रहे हैं। उनकी गतिविधियां गैर संविधानिक भी हैं। उप मुख्यमंत्री किसी अधिकारी को कहते हैं-खड़े-खड़े सस्पेंड कर देंगे। आन द स्पॉट फैसला होगा। संघ ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी कहीं से भी नियमों के अनुकूल नहीं है।संघ ने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री की हैसियत से उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा जिस शैली में जन संवाद का आयोजन कर रहे हैं, वह फील्ड ट्रायल की तरह है। यह तमाशाई शासन शैली है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि पूरे तमाशे में विभाग के कुछ वरीय अधिकारी भी सहभागी बने हुए हैं। इससे यह संदेह होता है कि संस्थागत संरक्षण के बदले व्यक्तिगत लोकप्रियता को प्राथमिकता दी जा रही है।
Source: Dainik Jagran December 26, 2025 22:08 UTC