Hindi NewsLocalRajasthanBikanerIn Bikaner This Morning's Report Has Only 22 Positives, After Two Months So Few Cases Have Been Reported. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबीकानेर में काेरोना: सोमवार को बीकानेर में दिनभर में 34 पॉजिटिव केस, रविवार को 811 ने करवाई थी कोरोना जांच, अस्पतालों में 391 ही भर्तीबीकानेर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंककोविड अस्पताल।बीकानेर में कोरोना की संख्या में अचानक जबर्दस्त कमी आई है। पिछले दो दिन से सौ से कम पॉजिटिव केस आ रहे थे जाे अब सोमवार को घटकर महज 34 रह गए हैं। सुबह की रिपोर्ट में 22 पॉजिटिव केस आये जबकि शाम को महज 12 केस बढ़े। ऐसे में शाम तक कुल पॉजिटिव 34 ही रही। इसका एक कारण रविवार को कम जांच होना भी रहा। बीकानेर में अचानक आई कमी ने राहत की सांस दी है।बीकानेर के सभी कोरोना टेस्ट सेंटर पर जांच करवाने के लिए लगने वाली कतार भी अब कम हो गई है। तीन सेंटर्स पर सबसे ज्यादा पॉजिटिव आ रहे थे, वहां अब संख्या एक दम कम हो गई है। रविवार को टेस्ट बहुत कम हुए लेकिन जितने हुए उनमें भी महज 22 केस पॉजिटिव आए। पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी में रविवार को भी बड़ी संख्या में टेस्ट होते रहे हैं लेकिन इस बार यहां काफी कम टेस्ट हाेना अच्छी खबर है। इसके अलावा सैटेलाइट अस्पताल में भी कोरोना टैस्ट काफी कम है।आज 332 रिकवर हुएबीकानेर में सोमवार को 332 कोरोना रोगी रिकवर हो गए हैं। ऐसे में एक्टिव केस घटकर महज 1363 रह गई है, वहीं होम कोरेंटाइन की संख्या एक हजार से भी कम हो गई। अब 946 कोरोना रोगी ही घर पर इलाज करवा रहे हैं। जबकि पीबीएम सहित अन्य अस्पतालों में 391 रोगी ही भर्ती है। ऐसे में पीबीएम अस्पताल में अब रोगियों का दबाव कम हो गया।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 05:01 UTC