बीकानेर में बरसे बादल: शहरी क्षेत्र में पहले तेज गर्मी और उमस, फिर जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली थोड़ी निजात - News Summed Up

बीकानेर में बरसे बादल: शहरी क्षेत्र में पहले तेज गर्मी और उमस, फिर जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली थोड़ी निजात


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerHeat And Humidity In The Urban Area First, Then It Rained Heavily, Got Some Relief From The Heatबीकानेर में बरसे बादल: शहरी क्षेत्र में पहले तेज गर्मी और उमस, फिर जमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली थोड़ी निजातबीकानेर 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकतेज गर्मी और उमस के बाद आखिरकार बादलों ने बीकानेर शहर पर राहत बरसा ही दी। करीब पंद्रह मिनट की बारिश से बीकानेर में न सिर्फ गर्मी से कुछ राहत मिल गई, बल्कि नगर निगम की व्यवस्थाओं की पाेल भी इतने कम समय में खुल गई।बुधवार से ही बादलों की आवाजाही बनी हुई है, बुधवार देर रात भी बादलों ने चंद्रमा को बार बार अपनी ओट में छिपा लिया था। उम्मीद की जा रही थी कि देर रात तक बारिश होगी लेकिन नहीं हुई। गुरुवार सुबह से बादल गायब थे लेकिन एक घंटे में ही एकत्र हुए बादलों ने दोपहर में बारिश कर दी। करीब चार बजे शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी कुछ देर में ही बंद हो गई लेकिन कुछ ही देर में तेज हो गई। करीब आधा घंटे तक रिमझिम बारिश ने माहौल को खुशनुमा कर दिया। वहीं शाम को उमस जैसे हालात रहे। हवा की गति शाम को कम रही, जिससे बरसात से मिली राहत आफत में बदल गई।तापमान में आंशिक कमीउधर, तापमान में कोई ज्यादा राहत नहीं मिल पाई है। गुरुवार दोपहर अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश दर्ज हुई है लेकिन बहुत ज्यादा नहीं रही। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से पारा 40 डिग्री से ऊपर जा रहा था।


Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 14:14 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */