Hindi NewsLocalRajasthanBikanerToday 30 Positives From PBM Kovid OPD Giving Two Hundred Positive Cases Daily, Only Six Cases From Gangashahar SatelliteAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबीकानेर में लगातार दूसरे दिन कोरोना डबल डिजिट में: 88 नए पॉजिटिव केस सामने आए, बीकानेर में एक्टिव केस 1667 ही रहेबीकानेर 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकबीकानेर कोविड अस्पताल।बीकानेर में लगातार दूसरे दिन कोरोना पॉजिटिव की संख्या डबल डिजिट में रही। रविवार को सुबह की रिपोर्ट में महज 59 पॉजिटिव केस मिले शाम तक यह संख्या बढ़कर 88 तक पहुंच गई। शहरी व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में कोरोना के रोगियों में लगातार आ रही कमी के चलते रविवार को भी संक्रमितों की संख्या का ग्राफ नीचे की ओर ही जा रहा है।शनिवार को 61 पॉजिटिव केस आये थे, जो रात तक बढ़कर 91 हो गए थे। रविवार को दिनभर में 88 पॉजिटिव केस आए हैं। हालांकि दो दिन में केस कम होने का अंतराल काफी कम रहा है, लेकिन शुक्र है ग्राफ अभी ऊपर की ओर नहीं चढ़ रहा है। आज आये केस में अधिकांश पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी, बीकानेर व गंगाशहर स्थित सैटेलाइट अस्पताल के सैंपल से हैं। हालांकि इन तीनों सेंटर्स पर पहले की तुलना में अब पॉजिटिव केस काफी कम हाे गए हैं। यहां आई कमी के कारण ही जिले के आंकड़े भी काफी कम हो गए हैं। बीकानेर में पॉजिटिव केस शनिवार को दस अप्रैल के बाद पहली बार सौ से कम हुए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अब यह संख्या लगातार कम होती जाएगी।ये ही गति रही तो बीकानेर को आठ जून से लॉकडाउन में कुछ राहत मिल सकती है। रविवार की रिपोर्ट में पीबीएम कोविड ओपीडी से महज 30 पॉजिटिव मिले हैं, जबकि फोर्ट डिस्पेंसरी में भी एक केस ही मिला है। जस्सूसर गेट स्थित सैटेलाइट अस्पताल से 17 और गंगाशहर स्थित सैटेलाइट से महज छह पॉजिटिव केस आए हैं।कोरोना आंकड़ा में
Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 04:42 UTC