Hindi NewsLocalMpBetulMultaiMadhya Pradesh Murder Case; Man Killed Woman Over Blackmailing In Betulबीच सड़क पर युवती की गला रेतकर हत्या: आरोपी बोला- वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करती थी, मेरा निकाह रोकना चाहती थीमुलताई 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकआरोपी सानीफ मलिक।बैतूल जिले के मुलताई में एक युवक ने बीच सड़क पर 26 वर्षीय युवती का गला रेत दिया। युवती स्कूटी से जा रही थी, तभी आरोपी ने हमला कर दिया। वारदात बुधवार रात करीब 9.30 बजे गांधी चौक से मटन मार्केट वाली रोड पर हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वो युवती उसे ब्लैकमेल करती थी।घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिद्धार्थ चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां सिमरन पिता अफजल का शव पड़ा था। शव को अस्पताल ले जाया गया। टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी के सामने एक बड़ी गाड़ी खड़ी थी, ऐसे में वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई। घटनास्थल पर मौजूद लोग दबी जुबान में आरोपी सानीफ मलिक का नाम ले रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की।लड़की ने बनाए थे युवक के वीडियोएसपी सिद्धार्थ चौधरी का कहना है कि आरोपी सानीफ ने पूछताछ में बताया, सिमरन ने उसके कुछ वीडियो और ऑडियो बना लिए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। पिछले दिनों सानीफ का रिश्ता महाराष्ट्र में तय हुआ था। सगाई भी हो गई थी। दो महीने बाद निकाह होना था। युवती उसका निकाह रोकने का भी प्रयास कर रही थी। वो ब्लैकमेलिंग से परेशान हो गया था। सानीफ अंडे बेचने का व्यापार करता है। जब एसपी से पूछा गया कि दोनों के बीच अफेयर था तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।आरोपी सानीफ ने पुलिस को बताया कि सिमरन उसका निकाह रुकवाना चाहती थी।पिता ने एक रिश्तेदार से गोद लिया थाएसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि सिमरन घर से अलग रहती थी। आसपास के लोगों का कहना है कि सिमरन के पिता ने उसे एक रिश्तेदार को गोद दिया था। उसकी मां की मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह घर से अलग रहने लगी थी।
Source: Dainik Bhaskar May 04, 2023 15:32 UTC