बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी, हमारी पार्टी सुशांत सिंह के मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाएगी - News Summed Up

बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी, हमारी पार्टी सुशांत सिंह के मुद्दे को अंजाम तक पहुंचाएगी


मुंबई से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गोपाल शेट्टी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के मामले में पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि, 'महाराष्ट्र के जैसे विकासशील राज्य में इस तरह का कांड होना शर्मिंदगी की बात है। हमारी पार्टी इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है। हम इसे अंजाम तक पहुंचाएंगे'। शेट्टी का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार लगातार सीबीआई जांच का विरोध कर रही है। वहीं ईडी मामले में पैसों के लेन देन को लेकर जांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने भी अब ईडी को जांच में मदद करने के लिए तैयार हो गई है। सुशांत सिंह मामले को लेकर के महाराष्ट्र सरकार की और मुंबई पुलिस की लगातार फजीहत हो रही है। दुनिया में स्कॉटलैंड की पुलिस के बाद मानी जाने वाली मुंबई पुलिस की छवि इस मामले में बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में मुंबई पुलिस भी ईडी कि मदद कर अपनी छवि को सुधारने का प्रयास कर रही है।


Source: Navbharat Times August 15, 2020 11:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */