बीमार युवक व वृद्ध की मौत, गांवों में मातम - News Summed Up

बीमार युवक व वृद्ध की मौत, गांवों में मातम


देवरी : थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार को युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। इससे संबंधित गांवों में मातम छा गया है। घोसे गांव निवासी 24 वर्षीय रामानंद शर्मा की मौत हो गई। बताया गया कि रामांनंद कुछ महीनों से बीमार था। उसका इलाज चल रहा था। इसी क्रम में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजन दहाड़ मार-मारकर रोने लगे। गांव के लोग दिन भर समझाने-बुझाने में लगे रहे। स्वजनों व ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, कोसोगोंदो दिघी गांव निवासी समाजसेवी 65 वर्षीय डोमी राय की मौत भी शुक्रवार शाम को हो गई। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह एक सप्ताह से बीमार थे। स्थानीय चिकित्सक से इलाज चल रहा था। ग्रामीण देर शाम को अंतिम संस्कार के लिए शव ले गए।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 07, 2021 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */