बुकिंग के बाद SMS से मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी की डेट, 3 महीने में PNG कनेक्शन न लेने वाले उपभोक्ताओं को नहीं दी जाएगी LPG - News Summed Up

बुकिंग के बाद SMS से मिलेगी सिलिंडर डिलीवरी की डेट, 3 महीने में PNG कनेक्शन न लेने वाले उपभोक्ताओं को नहीं दी जाएगी LPG


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। एलपीजी बुकिंग करने के बाद कितने दिन में सिलिंडर की डिलीवरी होगी, यह उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर कंपनियों को बताना पड़ेगा। यह निर्देश राज्य शासन के अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थाओं और आयल कंपनियों के प्रतिनिधियों व जिला आपूर्ति अधिकारियों को दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने कहा कि शहर के जिन स्थानों में पीएनजी पाइप-लाइन गई है, उसके आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को ऑयल कंपनी द्वारा अवगत कराया गया है कि वह पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए तत्काल आवेदन करें।इसके बाद भी जो उपभोक्ता पीएनजी कनेक्शन प्राप्त नहीं करें तो आगामी तीन माह में एलपीजी का कनेक्शन बंद किया जा सकता है। पीएनजी कनेक्शन के लिए उन्होंने सीजीडी संस्थाओं को शिविर लगाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि पीएनजी पाइप लाइन जिन क्षेत्रों में बिछ चुकी है, वहां आवासीय परिसर, स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज, कम्युनिटी किचन और आंगनवाड़ी केंद्रों को आवेदन प्राप्त होने के पांच दिन में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराएं। पीएनजी कनेक्शन की प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर, एडीएम, जिला आपूर्ति अधिकारी और संबंधित सीजीडी संस्थाओं के अधिकारी समीक्षा करेंगे।


Source: Dainik Jagran April 05, 2026 05:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */