Hindi NewsLocalBiharPatnaBihar Lockdown Report; Bar Girl Dance In Wedding Ceremony After COVID Rules ImposeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबेगूसराय में बार-बालाओं के लगे ठुमके: प्रशासन की नाक के नीचे टूटा कोविड प्रोटोकॉल, शादी समारोह में अश्लील गानों पर रात भर झूमे लोगबेगूसराय 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकरात भर बार ठुमके लगते रहे और लोग अश्लील धुनों में मगन रहे।बिहार में लॉकडाउन-3 लागू है। किसी भी समारोह में 20 से अधिक लोगों का जमावड़ा नहीं लगाना है, लेकिन बेगूसराय जिले के चेरियावारीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव में एक शादी समारोह में करीब 70 से अधिक लोग बार-बालाओं के साथ डांस करते रहे। प्रशासन-पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमवार देर रात तक समारोह में बार बालाएं ठुमके लगाती रही और लोग अश्लील धुनों पर मग्न रहे। ना चेहरे पर मास्क और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था।किसी समारोह में DJ, बैंड-बाजे और बार बालाओं के डांस पर पूरी तरह रोक है, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर यहां रात भर बार-बालाओं का डांस चलता रहा। मीडिया द्वारा पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। चेरियाबरियारपुर थानाध्यक्ष रोहित कुमार का कहना है कि गांव में शादी समारोह में 20 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत है। DJ और डांस पर पूरी तरह रोक है। लेकिन इसके बावजूद ऐसा कैसे हुआ, इस बात की जांच की जा रही है। इस समारोह को लेकर थाने से अनुमति नहीं ली गई थी। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।DJ की तेज आवाज, लोगों को हुई परेशानीघटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों के अनुसार, देर रात तक बार-बालाओं का डांस कार्यक्रम चलता रहा। अश्लील गानों और DJ की तेज आवाज से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस कार्यक्रम में गांव के कई लोग भी शामिल हुए थे। लेकिन, नियमों को ताक पर रखकर यहां रात भर बार-बालाओं का डांस चलता रहा, पुलिस को इसकी भनक भी नहीं लगी। स्थानीय लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग रही है।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 05:27 UTC