Hindi NewsNationalDelhi AIIMS Ranked 23rd In The List Of Best Medical Institutes In The World, 6 Colleges In India Included In The Top 100बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट जारी: दिल्ली AIIMS दुनिया के बेहतरीन मेडिकल इंस्टीट्यूट की लिस्ट में 23वें नंबर पर, टॉप 100 में भारत के 6 कॉलेजनई दिल्ली 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोदुनिया में कोरोना महामारी के बीच टॉप- 100 बेस्ट मेडिकल कॉलेज की लिस्ट जारी की गई है। इसमें दिल्ली AIIMS मेडिकल कॉलेज को 23वीं रैंक मिली है। टॉप 100 की लिस्ट में भारत के 6 मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। सबसे खास बात ये रही कि दिल्ली AIIMS ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL) को पछाड़ दिया है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी मेडिकल स्कूल को दिल्ली AIIMS से 0.36 स्कोर कम मिला है। इस वजह से उसे 24वीं रैंक दी गई है।इस लिस्ट में अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन को दुनिया के बेस्ट कॉलेज का खिताब हासिल हुआ है। ये लिस्ट अमेरिका की CEOWORLD मैग्जीन ने जारी की है। इसमें हॉर्वड मेडिकल स्कूल को लिस्ट में दूसरी रैंक दी गई है। पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन को तीसरी रैंक हासिल हुई है।इसके अलावा NYU ग्रॉसमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन (4th), स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन (5th), कोलंबिया यूनिवर्सिटी वैगेलोस कॉलेज ऑफ फिजिशियन एंड सर्जन (6th) और मायो क्लिनिक एलिक्स स्कूल ऑफ मेडिसिन (7th), UCLA का डेबिड गैफेन स्कूल ऑफ मेडिसिन (8th), UCSF स्कूल ऑफ मेडिसन (9th) और सेंट लुईस में वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसन (10th) टॉप 10 में शामिल हैं।भारत के 6 कॉलेज शामिलइस लिस्ट में भारत के 6 कॉलेज में शामिल हैं। देश के हिसाब से देखें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर दिल्ली AIIMS (23rd), पुणे का आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज (34th), वेलौर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (49th), पुड्डुचेरी का JIPMER (59th), चेन्नाई का मद्रास मेडिकल कॉलेज (64th), इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस BHU (72th) हैं।दिल्ली AIIMS (फाइल फोटो)सर्वे में 90 हजार लोगों की राय को बनाया आधारसर्वे में 90 हजार लोगों की राय के आधार पर दुनिया टॉप 100 मेडिकल कॉलेज की राय को आधार बनाया है। इसमें सभी कॉलेज की एकेडमिक रेपो, एडमिशन एलिजिबिलिटी, एक्सपर्टाइज्ड, वर्ल्ड रेपो, ऐनुअल ट्यूशन फीस, रिसर्च और स्टूडेंट के फीडबैक को आधार बनाया है। 90 हजार लोगों में 40 हजार छात्र, 48 हजार इंडस्ट्रियलिस्ट्स, 2 हजार एक्सपर्ट्स और शिक्षाविद शामिल रहे।
Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 07:50 UTC