रांची (ब्यूरो)। मानव रचना यूनिवर्सिटी और दैनिक जागरण आईनेक्स्ट की ओर से गुरुवार को 12वीं के टैलेंटेड स्टूडेंट्स के लिए सम्मान समारोह अल्टीमेट स्टूडेंट अवार्ड का आयोजन किया गया। कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के मयूरी प्रेक्षागृह भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची जोन के डीआईजी अनूप बिरथरे शामिल हुए। उन्होंने दैनिक जागरण आईनेक्स्ट और मानव रचना यूनिवर्सिटी को इस कार्य के लिए बधाई दी। साथ ही जिन बच्चों ने अच्छे नंबर से परीक्षा पास किया है उन्हें और उनके पेरेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।खुद चुनना पड़ता है रास्ताडीआईजी बिरथरे ने कहा कि बच्चे अच्छा रिजल्ट करते हैं तो उनके पेरेंट्स के लिए भी गौरव का क्षण होता है। 12 क्लास तक बच्चे अपने टीचर और पेरेंट्स की देखरेख में होते हें, लेकिन 12वीं के बाद अधिकतर बच्चे अपने करियर के लिए अभिभावक से दूर चले जाते हंै। ऐसे में बच्चों की अपनी मोरल रिस्पांसब्लिटी बढ़ जाती है। 12वीं के बाद बच्चों को अपना रास्ता खुद चुनना पड़ता है। बेहतर करियर के लिए सेल्फ मोटिवेशन का होना बेहद जरूरी है। असली इम्तिहान अब शुरू होने वाला है। इस वक्त जो बच्चा स्ट्रांगली खड़ा रहेगा अपने पैरों पर और भटकेगा नहीं रास्ते से तो मंजिल उसी को मिलेगी।बच्चों में दिखा उत्साहसम्मान पाने के लिए बच्चों में भी उत्साह देखा गया। सुबह दस बजे का समय निर्धारित था, लेकिन बच्चे नौ बजे से ही कार्यक्रम स्थल पहुंचना शुरू कर चुके थे। सबसे पहले बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद हॉल में एंट्री दी गई। मुख्य अतिथि अनुप बिरथरे, मानव रचना यूनिविर्सिटी के नवीन कुमार, अभिषेक कुमार और आईआईसीसी के महबूब आलम ने लैंप लाइटिंग कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की।बच्चों को किया मोटिवेटअलग-अलग वक्ताओं ने बच्चों को मोटिवेट करने का काम किया। बच्चे भी अपनी सवाल पूछ कर अपनी जिज्ञासा कम करते दिखे। सबसे बड़ी बात यह थी कि ऑडिटेरियम में लड़कों से ज्यादा लड़कियों की संख्या देखने को मिली। जो यह साबित करता है कि लड़कियां अपने करियर को लेकर कितनी संजीदा है। इसकी तारीफ डीआईजी अनूप बिरथरे ने भी की।बच्चे डिसाइड कर लेते हैैं करियरमौके पर मानव रचना यूनिवर्सिटी की प्रो-वीसी प्रोफेसर डॉ संगीता बांगा ने भी बच्चों को मोटिवेट करते हुए उनके करियर से रिलेटेड कई अहम बातें बताई। उन्होंने कहा कि 12वीं में अधिकतर बच्चे ये डिसाइड कर लेते हंै कि उन्हें किस दिशा में करियर बनाना है। कोई इंजीनियर, तो कोई डॉक्टर बनने की तैयारी मेें जुट जाता है। यह अच्छी बात है। लेकिन कई बच्चे ऐसे भी होते हैं जो डिसीजन ही नहीं ले पाते हैं कि उन्हें करना क्या है। उन्होंने कहा कि अब आपकी जर्नी शुरू हो रही है। अभी तक आपलोग एक प्रोटेक्टेड एन्वॉरन्मेंट में थे। लेकिन अब खुले माहौल में जाने वाले हैैं, जहां आपके खुद का डिसीजन इंपॉर्टेंट होगा।बच्चों को मिला सर्टिफिकेट और मेडलकार्यक्रम में स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया है। 90 परसेंट से ज्यादा माक्र्स लाने वाले टॉप टेन स्टूडेंट को चीफ गेस्ट के हाथों सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में 70 परसेंट से अधिक अंक पाने वाले सभी विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनका सम्मान किया गया है। इस कार्यक्रम में अलग-अलग स्कूल के बच्चे शामिल हुए। बच्चों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से मानव रचना यूनिवर्सिटी और यहां कराए जा रहे कोर्स के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इस यूनिवर्सिटी से पढ़ कर किस व्यक्ति ने किस क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया है यह भी दर्शाया गया।
Source: Dainik Jagran June 23, 2023 06:30 UTC