बेहोश समझ रहे थे जिसे, वो बिजली की तरह झपटा, तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो देख 'डोगेश भाई' की बात करने लगे लोग - News Summed Up

बेहोश समझ रहे थे जिसे, वो बिजली की तरह झपटा, तेंदुए के रेस्क्यू का वीडियो देख 'डोगेश भाई' की बात करने लगे लोग


वन विभाग के मुताबिक, करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को ट्रैंकुलाइज (बेहोश) कर काबू में किया गया। शिकंजे में फंसने के कारण उसके शरीर और पंजों पर चोट के निशान हैं, जिनका इलाज किया गया है। उसे दो दिन निगरानी में रखा जाएगा। वन विभाग ने सख्त लहजे में ग्रामीणों से कहा है कि खेतों में जंगली जानवरों के लिए फंदे या शिकंजे लगाना अपराध है। अगर भविष्य में ऐसा पाया गया, तो खेत मालिक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होगा।तेंदुए के हमले और कुत्ते के रिएक्शन पर इंटरनेट यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- डोगेश भाई कंफ्यूज हैं कि हिम्मत दिखाएं या भाग जाएं। दूसरे ने लिखा- कुत्ता भी सोच रहा है कि भाई ये मैं कहां फंस गया, चलो निकलो यहां से। एक अन्य यूजर ने कहा- दरोगा जी ने क्या लंबी छलांग लगाई है, जान बची तो लाखों पाए।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Abhimanyu1305 ने यह वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तेंदुआ पहले बेहोश सा लगता है। लेकिन अचानक वह लड़खड़ाते हुए उठता है और सीधा वहां खड़े खाकी वर्दी वाले की तरफ दौड़ पड़ता है। दरोगा जी ने गनीमत से लंबी छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसी बीच वहां मौजूद एक कुत्ता भी 'हीरो' बनने के लिए तेंदुए की तरफ बढ़ता है। लेकिन जैसे ही वह देखता है कि इंसान भाग रहे हैं, तो वह भी कन्फ्यूज हो जाता है और दुम दबाकर उल्टे पैर भाग निकलता है।घटना बिजनौर जिले के अकबरपुर चौगावां गांव (जीबाबाद थाना क्षेत्र) की है। यहां एक तेंदुआ लोहे की जंजीर (शिकंजे) में फंस गया था। वह जितना निकलने की कोशिश करता, शिकंजा उतना ही कसता जाता। दर्द से तड़पते तेंदुए की दहाड़ सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।​ ​सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्क्यू के दौरान तेंदुआ जमीन पर शांत पड़ा था, लेकिन जैसे ही उसे थोड़ी ढील मिली, वह आक्रामक हो गया।


Source: Navbharat Times February 13, 2026 05:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */