Hindi NewsNationalCongress Left Parties Alliance West Bengal Update: Adhir Ranjan Chowdhury | West Bengal Assembly (Vidhan Sabha) Election 2021 Latest NewsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबैटल ऑफ बंगाल: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वाम दलों के साथ मिलकर लड़ेगी, हाईकमान ने अलायंस को मंजूरी दीनई दिल्ली 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोकांग्रेस हाईकमान ने पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वाम दलों से गठबंधन को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ बंगाल के चुनाव अब त्रिकोणीय होंगे। यहां सत्ताधारी तृणमूल और भाजपा के अलावा अब कांग्रेस-लेफ्ट अलायंस के बीच लड़ाई होगी।बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने एक बार फिर से लेफ्ट दलों के साथ मिलकर तृणमूल शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि हमारा गठबंधन पूरी ताकत से भाजपा और तृणमूल के खिलाफ लड़ेगा और बंगाल के उस गौरव को वापस लाएगा, जिसे इन दोनों पार्टियों ने तबाह कर दिया है।कांग्रेस कितनी सीटों पर लड़ेगी, अभी तय नहीं2016 में भी कांग्रेस ने वाम दलों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब इस गठबंधन को 44 सीटें मिलीं थीं। कांग्रेस राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि, तब से कांग्रेस के आधे विधायक तृणमूल में शामिल हो चुके हैं। इस बार यह तय नहीं हुआ है कि राज्य में कितनी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि, सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि कांग्रेस को बराबरी से हिस्सेदारी मिलेगी।2016 बंगाल विधानसभा चुनाव की स्थितिकुल सीटें: 294पार्टी सीटें वोट शेयर तृणमूल 211 45.6% कांग्रेस 44 12.4% भाजपा 3 10.3% लेफ्ट 26 20.1%2019 लोकसभा चुनाव में बंगाल की स्थितिकुल सीटें: 44
Source: Dainik Bhaskar December 24, 2020 12:39 UTC