साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राम चरण हिट हैं और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं, मगर कम ही लोग जानते हैं कि ‘आरआरआर' के जरिए ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना चुके राम चरण का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल सका. 27 मार्च 1985 को चेन्नई में जन्मे राम चरण की कहानी मेहनत, पारिवारिक विरासत और सफलता की मिसाल है. डेब्यू फिल्म से हो रही चर्चाएक्टिंग और डांसिंग में महारत हासिल करने के बाद राम चरण ने साल 2007 में ‘चिरुथा' फिल्म से डेब्यू किया. ‘आरआरआर' की सफलता के बाद राम चरण का नाम हॉलीवुड तक पहुंच गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण का अकेले का नेटवर्थ 1,370 से 1,400 करोड़ का है.
Source: NDTV March 27, 2026 08:48 UTC