माधुरी का इंस्टेंट ग्लो सीक्रेट माधुरी दीक्षित की त्वचा हमेशा खिली-खिली और निखरी हुई नजर आती है। जबकि ऐसा नहीं है कि माधुरी को डल और मडी स्किन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। इन्हें भी ऐसी समस्या से जूझना पड़ता है। लेकिन माधुरी इस समस्या का एक क्विक समाधान कर लेती हैं, जिनसे इनकी स्किन चुटकियों में फ्रेश और रीजूवनेट हो जाती है। और यही सीक्रेट माधुरी ने अपने फैंस के लिए शेयर किया है।ये क्विक टिप है माधुरी का सीक्रेट जब भी कभी माधुरी को किसी पार्टी या इवेंट के लिए जाना होता है। और माधुरी की स्किन अगर डल या मडी दिख रही होती है। तो माधुरी खीरे की एक क्विक टिप के जरिए अपनी स्किन को सिर्फ 10 से 15 मिनट में ग्लोइंग बना लेती हैं। माधुरी ने अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर करते हुए बताया कि ये खीरे की स्लाइस काट लेती हैं और फिर इन्हें गुलाबजल या दूध में भिगोकर 15 से 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख देती हैं। फिर इन स्लाइस को निकालकर चेहरे पर रख लेती हैं।
Source: Navbharat Times May 31, 2021 11:41 UTC