भदैया के कामतागंज में विराट हिंदू सम्मेलन: वक्ताओं ने सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया, किया जागरूक - Bhadaiya(Sultanpur) News - News Summed Up

भदैया के कामतागंज में विराट हिंदू सम्मेलन: वक्ताओं ने सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया, किया जागरूक - Bhadaiya(Sultanpur) News


Hindi NewsLocalUttar pradeshSultanpurBhadaiya sultanpurDainik Bhaskar, Dainik Bhaskar News, Latest Dainik Bhaskar News, Massive Hindu Convention Was Held At Kamtaganj In Bhadaiya. भदैया के कामतागंज में विराट हिंदू सम्मेलन: वक्ताओं ने सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया, किया जागरूकशुभ पांडेय | भदैंया(सुल्तानपुर), सुलतानपुर 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकविराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन।भदैया प्रखंड के कामतागंज स्थित एक निजी स्कूल में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीयता के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।सम्मेलन की शुरुआत मां भारती के चित्र पर पूजा और आरती के साथ हुई। मुख्य वक्ता मनोज कांत ने समाज की एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक संगठित समाज ही आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ सकता है।सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पूर्व उपनिरीक्षक कमला प्रसाद पांडेय ने सामाजिक समर्थन, नैतिक मूल्यों और आपसी सहयोग को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया। बाबा पारसनाथ सिंह ने अपने संबोधन में धर्म सेवा और संस्कारों को जीवन में अपनाने का आग्रह किया।विशिष्ट अतिथि तेरयें प्रधान सियाराम ने समाज को संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि अध्यापिका वंदना यादव ने हिंदू समाज में महिलाओं की भागीदारी और जिम्मेदारी को लेकर सभी को जागरूक किया।विभिन्न वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और राष्ट्रीय हित में एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। अंत में प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने जनसमूह का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रामकथा व्यास धर्मेंद्र त्रिपाठी ने संगीतमयी भक्ति संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, अनुपम पाठक, अशोक वर्मा, समाजसेवी सूरज सिंह, अवोक वर्मा, राघव पांडेय, रोहित यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar December 21, 2025 09:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */