भाजपा और शिंदे गुट के मंत्रियों ने किया उम्दा प्रदर्शन - News Summed Up

भाजपा और शिंदे गुट के मंत्रियों ने किया उम्दा प्रदर्शन


फडणवीस सरकार का 150 दिन का ई-गवर्नेस रिपोर्ट कार्ड जारी, अजित गुट के मंत्री टॉप-5 में नहीं-राज्य के प्रशासनिक महकमे को डिजिटल युग के अनुरूप बनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा शुरू किए गए 150 दिनों के ई-गवर्नेस कार्यक्रम का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस दौरान मंत्रालय के 57 विभागों और विभिन्न महामंडलों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा और शिंदे गुट के मंत्रियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। वहीं, अजित गुट मंत्रियों के विभागों को टॉप-5 में जगह नहीं मिली है। सार्वजनिक बांधकाम विभाग (पीडब्ल्यूडी) और महाराष्ट्र समुद्री मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस पहल का उद्देश्य प्रशासन कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही लाना था। फाइलों की गति, ऑनलाइन सेवाएं, डिजिटल अनुशासन और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीधे मॉनिटरिंग जैसे मानकों पर सभी विभागों को अंक दिए गए हैं।


Source: Dainik Bhaskar January 28, 2026 06:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */