भारतीय मूल की निला विखे पाटिल बनीं स्वीडन प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार - News Summed Up

भारतीय मूल की निला विखे पाटिल बनीं स्वीडन प्रधानमंत्री कार्यालय में सलाहकार


अहमदनगर, एजेंसी। भारतीय मूल की निला विखे पाटिल को स्वीडन के प्रधानमंत्री कार्यालय में राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। वह प्रधानमंत्री ऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज को देखेंगी। 32 साल की नीला विखे पाटिल महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले की रहने वाली हैं। निला के पिता अशोक विखे पाटिल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उनकी बेटी प्रधानमंत्री कार्यालय में वित्त, टैक्स, बजट, फाइनेंशियल मार्केट और हाउसिंग का काम देखेगी।स्टीफन लॉवेन के साथ काम करेंगी निलानिला के पिता अशोक ने कहा कि पिछले महीने प्रधानमंत्री चुने गए स्टीफन लॉवेन के साथ काम करेंगी। स्वीडन में जन्मी निला स्टॉकहोम नगर पालिका की चुनाव समिति के बोर्ड की सदस्य भी हैं। बता दें कि निला विखे पाटिल महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाला साहेब पाटिल की पोती हैं। निला महाराष्ट्र में नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्णा विखे पाटिल की भतीजी भी हैं।भारत समर्थक रहे हैं स्वीडन के प्रधानमंत्रीनिला विखा पाटिल मेड्रिड के गोथनबर्ग स्कूल ऑफ बिजनेस से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। जबकि एमबीए की पढ़ाई भी उन्होंने इसी कॉलेज की है। निला के पिता ने बताया कि स्वीडन का आकर्षण भारत की तरफ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वीडन के प्रधानमंत्री पीएम मोदी के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत भी स्वीडन के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार है। अशोक विखे पाटिल ने कहा कि इस समय देश में 160 से अधिक कंपनियां हैं।Posted By: Mangal Yadav


Source: Dainik Jagran February 06, 2019 10:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */