भारतीय मूल के बावर्ची का ऑस्ट्रेलिया में कमाल, मास्टरशेफ ट्रॉफी जीतकर नंबर वन शेफ बनेRizwan Noor Khanभारतीय मूल के शेफ जस्टिन नारायण ऑस्ट्रेलिया के नंबर वन शेफ बन गए हैं। दरअसल, उन्होंने दुनियाभर में मशहूर कुकिंग शो मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया का 13वां सीजन जीत लिया है। फाइनल राउंड में जस्टिन ने दो कंटेस्टेंट को मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है। यह ट्रॉफी जीतने वाले वह भारतीय मूल के दूसरे शेफ बन गए हैं।मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया कुकिंग शो विनरऑस्ट्रेलिया के सबसे चर्चित कुकिंग शो में शुमार मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया का 13वां सीजन विजेता की घोषणा के साथ समाप्त हो गया है। इस शो को साइन ऑस्ट्रेलिया प्रोडक्शन कंपनी प्रोड्यूस करती है और इसे नेटवर्क 10 चैलन पर दिखाया जाता है। मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया का पहला सीजन अप्रैल 2019 में आया था। यह शो ऑस्ट्रेलिया भारत समेत कर्इ देशों में देखा जाता है।नारायण ने आखिरी राउंड में पाई जीतमास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया ने 14 जुलाई को 13वें सीजन का विजेता भारतीय मूल के जस्टिन नारायण को घोषित किया। फाइनल राउंड में जस्टिन नारायण के साथ पेट कैंपबेल और भारत की किश्वर चौधरी ने जगह बनाई थी। प्रेशर राउंड में जस्टिन नारायण ने सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।तीसरे स्थान पर रहीं शेफ किश्वर चौधरीभारतीय दर्शकों का अनुमान था कि किश्वर चौधरी विनर होंगी, लेकिन उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। किश्वर बंगाली समेत अन्य भारतीय डिश बनाकर शो में काफी चर्चित भी रही थीं। वहीं, शेफ पीटर कैंपबेल को रनरअप घोषित किया गया। शो में एक और भारतीय दिपेंदर छिब्बर ने भी भाग लिया था। लेकिन, वह फाइनल राउंड तक नहीं पहुंच सके थे।प्राइजमनी में विनर को मिली मोटी रकमजस्टिन नारायण को बतौर विजेता मास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया की चमचमाती ट्रॉफी के साथ नकद राशि भी दी गई। जस्टिन ने 250,000 यूएस डॉलर यानी करीब 1.86 करोड़ रुपये की ईनामी राशि जीत ली। जस्टिन ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में रहते हैं और वह 13 साल की उम्र से कुकिंग कर रहे हैं। शुरुआत में कुकिंग उनके लिए शौक था पर बाद में उन्होंने इसे करियर बना लिया।3 साल पहले शशि भी जीत चुके हैं ट्रॉफीमास्टरशेफ ऑस्ट्रेलिया की ट्रॉफी जीतने वाले जस्टिन नारायण ने कहा कि वह अपना रेस्टोरेंट खोलना चाहते हैं। बता दें कि जस्टिन नारायाण मास्टरशेफ ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय मूल के दूसरे शख्स हैं। उनसे पहले साल 2018 में भारतीय मूल के शशि चेलिहा ने साल 2018 में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। चेलिहा सेलीब्रिटी कुक हैं और टीवी शो करते हैं।…NextRelive the magic of crowning our MasterChef 2021 WINNER! 🏆🎉 #MasterChefAU pic.twitter.com/XYUoIrmk7v — MasterChef Australia (@masterchefau) July 14, 2021Read more:फ्लाइंग कार का ख्वाब पूरा, 35 मिनट में एक से दूसरे शहर पहुंची50 साल खुदाई के बाद मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीराये है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, फैमिली में 181 सदस्यरोबोट सोफिया की पेंटिंग ने नीलामी के रिकॉर्ड तोड़ेसबसे ज्यादा विश्व की ऐतिहासिक धरोहरें इस देश में, जानें
Source: Dainik Jagran July 14, 2021 09:32 UTC