भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दर्शकों से खचाखच भरे होंगे स्टेडियम, कोरोना की वजह से लगी पाबंदियां हटीं - News Summed Up

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दर्शकों से खचाखच भरे होंगे स्टेडियम, कोरोना की वजह से लगी पाबंदियां हटीं


भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में दर्शकों से खचाखच भरे होंगे स्टेडियम, कोरोना की वजह से लगी पाबंदियां हटींRizwan Noor Khanटीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहने वाला है। दरअसल, यूके गवर्नमेंट की ओर से राहत मिलने के बाद मैच के दौरान दर्शकों के आगमन पर लगी पाबंदियां हटाई जाएंगी। बता दें कि 10 जुलाई को होने वाले पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैच में भी दर्शकों को स्टेडियम में पहुंचने की अनुमित मिल चुकी है।यूके सरकार ने पाबंदियां हटाईंब्रिटिश प्राइम मिनिस्टर बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह कोरोना की वजह से लगी पाबंदियों में ढील दे रहे हैं। एएनआई के मुताबिक ब्रिटिश पीएम ने कहा कि लाइव कांसर्ट और स्पोर्ट इवेंट में सीमित दर्शकों के आदेश को हटाया जा रहा है। इसके बाद से इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में स्टेडियम दर्शकों से शोर से सराबोर होने वाले हैं।ट्रेंट ब्रिज में 4 अगस्त को पहला टेस्टटीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 12 अगस्त को लॉर्ड्स में खेला जाएगा। तीसरा मैच 25 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले में और चौथा टेस्ट 2 सितंबर को ओवल ग्राउंड में होगा। जबिक, पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 10 सितंबर को ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में होगा।10 जुलाई से फुल रहेंगे स्टेडियममैच के दौरान सभी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरे होंगे। बता दें कि इससे पहले 10 जुलाई को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का मुकाबला होगा। इसमें भी दर्शकों को फुल कैपेसिटी में आने की अनुमित मिली है। वहीं, 18 जून से इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनिशप के फाइनल में सीमित संख्या में दर्शकों को अनुमति मिली थी।टेस्ट सीरीज से पहले वनडे और टी20इंग्लैंड के साथ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले शिखर धवन की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका के साथ 13 जुलाई से वनडे और टी20 सीरीज के 6 मुकाबले खेलेगी। इस टीम के कोच राहुल द्रविड़ हैं। जबिक, इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी विराट कोहली के हाथों में और कोच की भूमिका में रवि शास्त्री हैं।…NextIndia-England Test series set to be played in front of full crowd capacity Read @ANI Story | https://t.co/4uqco67b07 pic.twitter.com/P3eNhqihxI — ANI Digital (@ani_digital) July 6, 2021ये भी पढ़ें :खेल रत्‍न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्‍ट में इन 5 क्रिकेटर्स के नामICC Ranking: रोहित शर्मा टेस्‍ट में दुनिया के नंबर वन ओपनरBCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्‍डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा


Source: Dainik Jagran July 06, 2021 06:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */