भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त: सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, समन्वय पर जोर - Laxmipur Khurd(Nichlaul) News - News Summed Up

भारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त: सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, समन्वय पर जोर - Laxmipur Khurd(Nichlaul) News


Hindi NewsLocalUttar pradeshMaharajganjLaxmipurkhurdDainik Bhaskar, Dainik Bhaskar News, Latest Dainik Bhaskar News, Joint Patrol On India Nepal Borderभारत-नेपाल सीमा पर संयुक्त गश्त: सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, समन्वय पर जोरनिचलौल, महराजगंज 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसंयुक्त गश्त अभियान।भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया। यह गश्त 22वीं वाहिनी एसएसबी के समवाय भगवानपुर, एपीएफ नेपाल और समवाय झूलनीपुर की सीमा चौकी शीतलापुर की टीमों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की।संयुक्त गश्त के दौरान सीमा क्षेत्र में आपसी समन्वय, सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने सीमा पर होने वाली गतिविधियों, संभावित चुनौतियों और अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर आपसी सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया।अभियान के तहत सीमावर्ती इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। इस दौरान आवश्यक बिंदुओं पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इस संयुक्त गश्त से न केवल सीमा सुरक्षा को मजबूती मिली, बल्कि भारत-नेपाल के बीच आपसी सहयोग और विश्वास भी बढ़ा है।


Source: Dainik Bhaskar December 22, 2025 02:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */