भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में हमला: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर आतंकियों ने दागे रॉकेट, एंटी रॉकेट सिस्टम ने विफल किया हमला - News Summed Up

भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में हमला: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर आतंकियों ने दागे रॉकेट, एंटी रॉकेट सिस्टम ने विफल किया हमला


Hindi NewsInternationalTerrorists Fired Rockets At The US Embassy In Baghdad, The Anti rocket System Failed The Attackभारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में हमला: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर आतंकियों ने दागे रॉकेट, एंटी रॉकेट सिस्टम ने विफल किया हमलाईराक 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकग्रीन जोन में रॉकेट आकर गिरे।इराक की राजधानी बगदाद के भारी सुरक्षा वाले ग्रीन जोन में और उसके आसपास गुरुवार सुबह रॉकेट आकर गिरे। इराकी सुरक्षा बलों ने बताया कि इसी जोन में अमेरिकी दूतावास है। जानकारी के अनुसार दो रॉकेट बगदाद के ग्रीन जोन इलाके में गिरे। ग्रीन जोन में कई विदेशी दूतावास और सरकारी इमारतें हैं। दूतावास के एंटी रॉकेट सिस्टम ने एक रॉकेट का रुख मोड़ दिया, वह भी ग्रीन जोन के पास जाकर गिरा। हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है।अमेरिका ने इन हमलों के लिए ईरान समर्थित मिलिशिया को जिम्मेदार बताया है। हालांकि, ईरान ने अमेरिकी सेना पर इराक और सीरिया में किए जा रहे हमलों का समर्थन नहीं किया है। लेकिन उसने अमेरिका द्वारा ईरान समर्थित ग्रुप पर हमलों की निंदा की है। बता दें, इस हमले से पहले पश्चिमी इराक और सीरिया में सीमा के पास अमेरिकी सैनिकों के अड्डों पर दो अलग-अलग हमले हुए थे। यहां अमेरिका नीत गठबंधन बल तैनात हैं। इराक में ज्यादातर रॉकेट हमलों में बगदाद में अमेरिकी मौजूदगी वाली जगहों काे निशाना बनाया गया है।


Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 00:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */