भास्कर अपडेट्स: ऑस्ट्रेलिया में हुई बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 11 घायल - News Summed Up

भास्कर अपडेट्स: ऑस्ट्रेलिया में हुई बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 11 घायल


Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates | Rajasthan Delhi MP Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai News | Coronavirus Vaccine Today Latestभास्कर अपडेट्स: ऑस्ट्रेलिया में हुई बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, 11 घायल2 घंटे पहलेकॉपी लिंकऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के ग्रेटा कस्बे में बीती देर रात हुई बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे में 11 लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को हेलीकॉप्टर और रोड से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।आज की अन्य प्रमुख खबरें...IPS नितिन अग्रवाल को बनाया गया BSF का नया डायरेक्टर जनरलकेरल कैडर के 1989 बैच के IPS ऑफिसर नितिन अग्रवाल को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया है। अग्रवाल वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एडिशनल डायरेक्टर जनरल हैं।मिस्र में 27 लोगों को ले जा रही बोट में लगी आग, तीन ब्रिटिश पर्यटक लापतामिस्र के रेड सी में रविवार को एक बोट में आग लगने के बाद तीन ब्रिटिश पर्यटक लापता हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बोट पर 15 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 27 लोग सवार थे। सभी मारसा आलम शहर के तट पर बोट में चढ़े थे। इनमें से 12 ब्रिटिश पर्यटकों सहित 24 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अन्य तीन की तलाश की जा रही है।नोएडा में फैशन शो के दौरान गिरा लोहे का खंभा, एक मॉडल की मौत, एक अन्य घायलनोए़डा के सेक्टर-16 में फिल्म सिटी स्थित एक स्टूडियो में फैशन शो के दौरान एक लोहे का खंभा गिर गया। इस हादसे में एक 24 साल की मॉडल की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य युवक घायल हो गया। मॉडल की पहचान वंशिका चोपड़ा के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि लाइट के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक खंभा स्टेज पर गिर गया, जिससे यह हादसा हुआ। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। फैशन शो के आयोजक और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फैशन शो के आयोजन को लेकर कोई परमिशन नहीं दी गई थी।महाराष्ट्र में पुलिस ने वारकरी श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज कियापुणे में रविवार को पंढरपुर की ओर जा रहे वारकरी श्रद्धालुओं पर महाराष्ट्र पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धालू जुलूस निकाल रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया।


Source: Dainik Bhaskar June 11, 2023 20:28 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */