भास्कर अपडेट्स: रूसी स्पेसक्राफ्ट लूना-25 की कक्षा बदलने के दौरान इमरजेंसी, सही तरीके से नहीं हो सका ऑर्बिट चेंज - News Summed Up

भास्कर अपडेट्स: रूसी स्पेसक्राफ्ट लूना-25 की कक्षा बदलने के दौरान इमरजेंसी, सही तरीके से नहीं हो सका ऑर्बिट चेंज


Hindi NewsNationalBreaking News LIVE Updates; Karnataka Udyan Express Train | Delhi Rajasthan Newsभास्कर अपडेट्स: रूसी स्पेसक्राफ्ट लूना-25 की कक्षा बदलने के दौरान इमरजेंसी, सही तरीके से नहीं हो सका ऑर्बिट चेंजएक दिन पहलेकॉपी लिंकरूसी स्पेसक्राफ्ट लूना-25 की कक्षा बदलने के दौरान शनिवार को इमरजेंसी की स्थिति बन गई। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने कहा कि लूना-25 यान की कक्षा बदलने के लिए थ्रस्ट जारी किया गया था, लेकिन इमरजेंसी के कारण सही तरह से कक्षा में बदलाव नहीं हो सका। यान बुधवार को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। लूना को 21 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर उतरना है।आज की अन्य बड़ी खबरें...असम के वेस्ट कार्बी आंगलोंग में भूकंप का झटका, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.4 आंकी गईअसम के वेस्ट कार्बी आंगलोंग में शनिवार रात 9:50 बजे भूकंप का झटका आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। जानमाल के नुकसान की अभी खबर नहीं है।चेन्नई से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, फ्लाइट रोकीचेन्नई से नई दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान शनिवार रात आखिरी मिनट में तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई। इससे फ्लाइट में देरी हुई। हालांकि प्लेन में सवार 166 पैसेंजर्स के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। प्लेन को रात 9 बजे उड़ान भरना था। पैसेंजर्स को बाद की फ्लाइट्स में एडजस्ट किया गया लेकिन करीब 65 पैसेंजर्स ने यात्रा करने से इनकार कर दिया।लद्दाख में सेना का वाहन खाई में गिरा; 9 जवानों की मौत, 1 घायललद्दाख में शनिवार शाम सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के 9 जवानों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हैं। हादसा क्यारी शहर से 7 किमी दूर कारू गैरीसन के पास हुआ। पढ़ें पूरी खबर...श्रीनगर के मंदिर में छड़ी मुबारक की स्थापना, 26 अगस्त को अमरनाथ के लिए रवाना होगीश्रीनगर में बुदशाह चौक के श्री अमरेश्वर मंदिर दशनामी अखाड़ा भवन में शनिवार को वैदिक मंत्रों के बीच पवित्र छड़ी मुबारक की स्थापना की गई। अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरी ने बताया कि पूजा करीब 2 घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को छड़ी मुबारक की अमरनाथ के लिए यात्रा शुरू होगी। तब तक दर्शन के लिए छड़ी मुबारक को अखाड़ा भवन के मंदिर में दर्शन के लिए रखा जाएगा।ED ने गोवा के खदान कारोबारी के बेटे की 36 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की, पेंडोरा पेपर्स लीक मामलाप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गोवा के खदान कारोबारी के बेटे रोहन टिंबलो की 36.8 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत जारी आदेश के तहत संपत्ति जब्त की गई है। टिम्बलो की सिंगापुर में अघोषित विदेशी मुद्रा के मामले में जांच चल रही है, जिसका खुलासा ‘पेंडोरा पेपर्स' लीक में हुआ है। पेंडोरा पेपर लीक में आरोप लगाया गया कि टिंबलो के पास एक ऑफशोर फैमिली ट्रस्ट और ट्रस्ट के तहत तीन कॉर्पोरेट संस्थाएं हैं, जिनकी सिंगापुर का राजस्व प्राधिकरण जांच कर कहा है।ग्वालियर में उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में आग लगी, पांढुर्णा रेलवे स्टेशन के पास तेलंगाना एक्सप्रेस की पैंट्री कार से भी लपटें उठींउदयपुर से खजुराहो जा रही 19666 उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस के इंजन में ग्वालियर के सिथौली रेलवे स्टेशन के पास आग लग गई। लोको पायलट ने ट्रेन को सिथौली के पास रोककर कंट्रोल रूम को सूचना दी। आग बुझा ली गई है, इंजन को चेंज किया जा रहा है।इससे पहले नई दिल्ली से हैदराबाद जा रही 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार सुबह आग लग गई। ट्रेन छिंदवाड़ा के पांढुर्णा रेलवे स्टेशन से नागपुर की ओर जा रही थी। पांढुर्णा के 1 किलोमीटर बाद पैंट्री कार से धुआं और लपटें उठती देखी गईं। ट्रेन को रोककर यात्रियों को नीचे उतारा गया। आग बुझाई गई, इसके बाद इसे आगे के लिए रवाना किया गया। पूरी खबर पढ़ें...G20 डिजिटल इकोनॉमी बैठक में PM मोदी बोले- जन धन खाते,आधार और मोबाइल फोन ने वित्तीय लेनदेन में क्रांति ला दीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलूरू में चल रहे जी20 डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित किया।G20 डिजिटल इकोनॉमी मंत्रियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत में 850 मिलियन से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स हैं। जो दुनिया की सबसे सस्ती इंटरनेट डेटा कीमत का आनंद ले रहे हैं। 45% ज्यादा वैश्विक रीयल टाइम भुगतान भारत में होते हैं। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत लोगों तक सरकार की योजानाओं का लाभ सीधे पहुंचा। जिससे 33 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत हुई।कर्नाटक के बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहींट्रेन में आग लगने से अफरातफरी का रहा माहौलकर्नाटक के बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में आग लग गई। ट्रेन के संगोली रायाना रेलवे स्टेशन पहुंचते ही हादसा हो गया। आग लगने से दो घंटे पहले ही यात्री ट्रेन में बैठे थे। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर इंजन और एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का पता लगा रहे हैं।U-20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में अंतिम पंघाल ने लगातार दूसरी बार गोल्ड जीता, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवानअंतिम पंघाल ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। अंतिम अंडर 20 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उन्होंने भोपाल में 53 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।अंतिम ने यूक्रेन की मारिया येफ्रेमोवा को 4-0 से हराया। पिछले साल वो जूनियर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। अंतिम अब सीनियर स्तर पर भी खेलती हैं।IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट को बदलने वाले बिल स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजे गए, 3 महीने में रिपोर्ट देनी होगीराज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को IPC, CrPC और एविडेंस एक्ट को बदलने के


Source: Dainik Bhaskar August 20, 2023 09:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */