भास्कर एक्सप्लेनर: कोरोना से प्रेग्नेंट महिलाओं को कितना और कैसा है खतरा, जानिए क्या रखनी होंगी सावधानियां - News Summed Up

भास्कर एक्सप्लेनर: कोरोना से प्रेग्नेंट महिलाओं को कितना और कैसा है खतरा, जानिए क्या रखनी होंगी सावधानियां


Hindi NewsDb originalExplainerCoronavirus Disease (COVID 19) And Pregnancy; Risks And Safety For Pregnant LadiesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभास्कर एक्सप्लेनर: कोरोना से प्रेग्नेंट महिलाओं को कितना और कैसा है खतरा, जानिए क्या रखनी होंगी सावधानियांकोरोना वायरस की दूसरी लहर में प्रेग्नेंट महिलाओं के बीच भी इन्फेक्शन बढ़ा है। इस वजह से कई तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि आम महिलाओं के मुकाबले प्रेग्नेंट महिलाओं में कोरोना इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा है। हमने प्रेग्नेंट महिलाओं के सामने आने वाली परेशानियों को लेकर डॉ. दिव्या, गायनेकोलॉजिस्ट, सीनियर रेजिडेंट, राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस रांची (RIMS), से बात की। आइए, जानते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को किस तरह की सावधानी रखनी चाहिए-क्या प्रेग्नेंट महिलाओं में कोरोना होने की आशंका आम महिलाओं के मुकाबले ज्यादा है? सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें शेयर हो रही हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं में कोरोना होने का खतरा अधिक है। इसे लेकर अमेरिका की कुछ एजेंसियों ने रिसर्च किया है। इसके नतीजे बताते हैं कि जितना खतरा नॉर्मल महिलाओं को है, उतना ही खतरा प्रेग्नेंट महिलाओं को है। इन्फेक्शन रेट दोनों में बराबर है, लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं में इन्फेक्शन के गंभीर होने का खतरा अधिक होता है। इसकी वजह ये है कि प्रेग्नेंसी के दौरान उनके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। उनकी इम्युनिटी भी थोड़ी कमजोर होती है।प्रेग्नेंट महिला को कोविड से बचने के लिए क्या करना चाहिए? कई लोग ऐसा कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। रूबेला जैसी वैक्सीन प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं लगती है, लेकिन कोविड वैक्सीन को लेकर किसी तरह के साइड इफेक्ट या नुकसान की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अभी हाल ही में Centers for Disease Control and Prevention (CDC) ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रेग्नेंट महिलाओं में वैक्सीन लगवाने से किसी तरह के साइड इफेक्ट नहीं हुए हैं। यानी रिस्क फैक्टर के मुकाबले बेनिफिट ज्यादा है। इसलिए वैक्सीन लगवानी चाहिए।हां, अगर मन में कोई शंका हो तो पहले तीन महीने के दौरान इसे अवॉयड किया जा सकता है, क्योंकि तब तक बच्चे के ज्यादातर पार्ट्स डेवलप हो गए होते हैं। ऐसे में रिस्क फैक्टर कम होता है।क्या पीरियड में वैक्सीन लेनी चाहिए?


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 03:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */