बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभास्कर एक्सप्लेनर: गूगल अकाउंट की स्टोरेज पॉलिसी में 1 जून से हो रहा बड़ा बदलाव, जानिए इसका आप पर असर और बदलाव से जुड़ी सभी बातें1जून से गूगल की स्टोरेज पॉलिसी में बड़ा बदलाव हो रहा है। गूगल फोटोज पर बैकअप की जाने वाली फाइल्स को अब गूगल आपको मिलने वाली फ्री 15GB स्टोरेज में काउंट करेगा। अभी तक फोटोज पर हाई क्वालिटी में बैकअप फाइल्स के लिए गूगल अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा देता था। यानी आपको फोटोज के स्टोरेज के अलावा 15GB का अतिरिक्त स्टोरेज मिलता था।इस बदलाव के बाद किस तरह बदल जाएगा गूगल इस्तेमाल करने का तरीका? एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए आपको कितनी कीमत चुकानी होगी? गूगल की ये दोनों ही सर्विस फाइल्स के बैकअप के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन फोटोज को विशेष तौर पर फोटो और वीडियो के लिए बनाया गया है। वहीं ड्राइव पर आप हर तरह की फाइल बैकअप कर सकते हैं। इनमें पीडीएफ, वर्ड या इसी तरह की फाइल्स हो सकती हैं। ड्राइव पर आप फोटो, वीडियो भी अपलोड कर सकते हैं, लेकिन फोटोज की तरह ड्राइव पर एडिट और मैनेज नहीं किया जा सकता।गूगल फोटोज काम कैसे करता है? गूगल ने डेटा स्टोरेज के लिए दुनियाभर में डेटा सेंटर बना रखे हैं। एक तरह से ये इंटरनेट के दिमाग हैं। इन डेटा सेंटर्स में यूजर का डेटा स्टोर किया जाता है।गूगल हमें सबकुछ फ्री देता है, तो कमाता कहां से है? गूगल की सारी सर्विसेस एक लिमिट तक ही फ्री हैं। उसके बाद गूगल उस सर्विस के इस्तेमाल के लिए आपसे पैसे लेने लगता है। गूगल फोटोज में हाल ही में जो स्टोरेज पॉलिसी चेंज की गई है वो भी गूगल के पेड सब्स्क्रिप्शन मॉडल का ही हिस्सा है। 15GB फ्री स्टोरेज के इस्तेमाल के बाद आपको फोटोज का इस्तेमाल करते रहने के लिए पैसे देना होंगे। इसी तरह गूगल की बाकी सर्विसेस के साथ भी है।गूगल की इनकम का सबसे बड़ा सोर्स एडवर्टीजमेंट है। गूगल की खुद की और दूसरी वेबसाइट और ऐप पर एड देने के लिए गूगल आपसे पैसा लेता है। इसके लिए गूगल का एडसेंस प्रोग्राम है। इसके अलावा गूगल बिजनेस को कई तरह की सर्विसेस देता है। इनमें स्टोरेज, बुक्स, गूगल एप्स, वेब होस्टिंग और गूगल के क्लाउड प्लेटफार्म जैसी सर्विसेस शामिल हैं।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 03:15 UTC