Mumbai News. गर्मी के मौसम में मुंबई समेत राज्य के जलाशयों में इस बार जून तक जलापूर्ति के लिए पानी उपलब्ध है। इसमें मुंबई शहर को जलापूर्ति करनेवाले सात जलाशयों में 38 फीसदी पानी है। जबकि मुंबई के अलावा प्रदेश के जलाशयों में 51.22 प्रतिशत पानी है। पिछले साल प्रदेश के जलाशयों में 45.28 प्रतिशत पानी था। जो इस वर्ष 5.94 प्रतिशत ज्यादा है। प्रदेश में इस साल मानसून 10 जून तक आने की संभावना है। इससे फिलहाल जलाशयों का जलभंडारण पर्याप्त नजर आ रहा है।जलाशयवार जलभंडारण जलाशय पानी जायकवाडी 51.69 % गोसीखुर्द 62.75 % बावनथडी 40.80 % काठमी खैरी 91.39 %अमरावती विभाग के जलाशयों की अच्छी स्थितिमुंबई मनपा के अलावा राज्य में छोटे, बड़े और मध्यम मिलाकर 3028 जलाशय हैं। जिसमें कुल 28809.96 दस लाख घन मीटर (दलघमी) जलभंडारण है। अमरावती विभाग के जलाशयों में सबसे अधिक 56.36 प्रतिशत पानी है। जबकि पुणे विभाग के जलाशयों में सबसे कम 47.82 प्रतिशत पानी है। शनिवार को राज्य के जलसंसाधन विभाग से यह जानकारी मिली है। इसके मुताबिक नागपुर विभाग के 387 जलाशयों में 53.56 प्रतिशत पानी है। जबकि अमरावती विभाग के 276 जलाशयों में 56.36 प्रतिशत जलभंडारण है। छत्रपति संभाजीनगर विभाग के 929 जलाशयों में 53.23 प्रतिशत जलसंचय है। नाशिक विभाग के 539 जलाशयों में 51.83 प्रतिशत पानी है। पुणे विभाग के 724 जलाशयों में 47.82 प्रतिशत पानी है। जबकि कोंकण विभाग के 173 जलाशयों में 51.82 प्रतिशत पानी का भंडारण है।विभागवार पानी की स्थितिविभाग वर्तमान जलभंडारण पिछले साल नागपुर 53.56 % 43.42 % अमरावती 56.36 % 50.79 % छत्रपति संभाजीनगर 53.23 % 45.89 % नाशिक 51.83 % 47.39 % पुणे 47.82 % 41.37 % कोंकण 51.82 % 53.27 % कुल 51.22 % 45.28 %मुंबई के जलाशयों में पिछले साल की तुलना में ज्यादा पानीमुंबई में सात जलाशयों से जलापूर्ति होती है। इन जलाशयों की क्षमता 14,47,363 मिलियन लीटर जल संग्रह करने की है। शनिवार 4 मार्च तक जलाशयों में 5,51,320 मिलियन यानी 38.09 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। इससे मुंबई को बिना कटौती किए जून तक जलापूर्ति की जा सकती है। पिछले वर्ष सितंबर के आखिर तक हुई बरसात के कारण जलाशयों में अनुमान से ज्यादा पानी जमा हुआ था। जबकि इसी अवधि में वर्ष 2025 में 34.31 प्रतिशत और 2024 में 29.93 प्रतिशत पानी जमा था।
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2026 13:07 UTC