भीलवाड़ा में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर महिला से लूटी 10 बकरियां, आरोपी फरार - News Summed Up

भीलवाड़ा में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर महिला से लूटी 10 बकरियां, आरोपी फरार


लाड़ देवी ने बताया कि कार में आए 3 बदमाशों ने प्लॉट का पता पूछने के बहाने से पास बुलाया, फिर धक्का देकर कार में बैठा लिया. जब महिला ने चिल्लाने की कोशिश की तभी लुटेरों ने उन्हें लात मारकर चुप करा दिया. बाद में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को कार से धक्का देकर नीचे गिरा दिया और तीनों आदमी कार में बकरियां लेकर फरार हो गए. जिसके बाद इस घटना की सूचना वहां मौजूद लोगों ने पीड़ित महिला के बेटे को दी. पीड़िता के बेटे राजू गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी.


Source: NDTV July 12, 2023 13:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */