Hindi NewsLocalRajasthanPeople Of Bhilwara Increased My Respect... CP Joshiभीलवाडा में उधोग और भी आयाम होंगे तैयार: भीलवाडा की जनता ने बढ़ाया मेरा मान... सीपी जोशीभीलवाडा 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकसहायता राशि बाटते सीपी जोशीभीलवाडा. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी एकदिवसीय दौरे के चलते सोमवार को भीलवाड़ा में रहे। इस दौरान उन्होंने कोरना काल में दिग्वन्त हुए भीलवाड़ा के कई जनप्रतिनिधियों के घर पर जाकर उनके परिवार को ढाढस बंधाया। उसके बाद शाम के समय उन्होंने भीलवाड़ा डेयरी में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इसके साथ ही मीडिया से भी रूबरू होते हुए बताया कि भीलवाड़ा ने उनका काफी मान बढ़ाया है। यहां के लोगों के विश्वास के चलते ही उन्हें भीलवाड़ा से सांसद चुनाव में जीत मिली थी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनता के विश्वास पर वह यहां खरा भी उतरे हैं। डेयरी में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कोरोना काल के दौरान डेयरी में दिग्वन्त हुए कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि भी बाटी। सीपी जोशी ने कार्यक्रम के दौरान भीलवाड़ा में कई और उद्योगों के आयाम स्थापित करने को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा में कई और भी इंडस्ट्री है। जिन्हें डवलप कर भीलवाड़ा को और गति दी जा सकती है।
Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 00:10 UTC