भीलवाड़ा नगर परिषद आयुक्त को नोटिस: भीलवाड़ा शहर में बिना अनुमति तोड़ी जा रही सड़कों को अनदेखा करने का आरोप, एसडीएम ने नोटिस सौंपा - News Summed Up

भीलवाड़ा नगर परिषद आयुक्त को नोटिस: भीलवाड़ा शहर में बिना अनुमति तोड़ी जा रही सड़कों को अनदेखा करने का आरोप, एसडीएम ने नोटिस सौंपा


Hindi NewsLocalRajasthanNotice To City Council Commissioner For Ignoring Roads Being Broken Without Permission In Bhilwara Cityभीलवाड़ा नगर परिषद आयुक्त को नोटिस: भीलवाड़ा शहर में बिना अनुमति तोड़ी जा रही सड़कों को अनदेखा करने का आरोप, एसडीएम ने नोटिस सौंपाभीलवाड़ा 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकएसडीएम ने नगर परिषद आयुक्त से 26 जुलाई तक इस संबंध में कार्यवाही कर जवाब मांगा है।भीलवाड़ा शहर में पिछले कई दिनों से बिना अनुमति ही अलग-अलग विभाग एवं विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा सड़कों को तोड़ा जा रहा है। इसमें नगर परिषद की अनदेखी के चलते भीलवाड़ा एसडीएम ने नगर परिषद आयुक्त को नोटिस सौंपा है। और उन्होंने इस संबंध में आयुक्त से जवाब भी मांगा है। इस नोटिस के मिलने के बाद में नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा आज भीलवाड़ा शहर में चल रही बिनानुमती खुदाई पर नजरें तेज की गई है।भीलवाड़ा एसडीएम ओम प्रभा ने नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी को नोटिस में कहा है कि भीलवाड़ा शहर में अवैध तरीके से खुदाई 1 दिन में किया जाना संभव नहीं है। यह कार्य लंबे समय से चल रहे हैं। इन कार्यों के चलने के बाद भी नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी सूचना नहीं है। या अधिकारियों ने इन पर नजर डाली ही नहीं। ज्यादातर हो रही खुदाई को नगर परिषद द्वारा स्वीकृति नहीं दी गई है। बारिश का समय होने के कारण इस खुदाई से भीलवाड़ा शहर के लोगों की जान को खतरा भी हो सकता है। एसडीएम ने नगर परिषद आयुक्त से 26 जुलाई तक इस संबंध में कार्यवाही कर जवाब मांगा है।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 04:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */