भीलुड़ा स्कूल के लिए हूटिंग कर रहे युवक को पीटा: 4 नामजद सहिल 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज - News Summed Up

भीलुड़ा स्कूल के लिए हूटिंग कर रहे युवक को पीटा: 4 नामजद सहिल 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज


Hindi NewsLocalRajasthanDungarpurReport Filed Against 4 Named Sahil 20 Peopleभीलुड़ा स्कूल के लिए हूटिंग कर रहे युवक को पीटा: 4 नामजद सहिल 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जडूंगरपुर में जिला स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने गांव की स्कूल के लिए हूटिंग करने पर हारी हुई टीम के खिलाड़ियों ने एक युवक की पिटाई कर दी।डूंगरपुर में जिला स्तरीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने गांव की स्कूल के लिए हूटिंग करने पर हारी हुई टीम के खिलाड़ियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई में युवक के शरीर में कई जगह चोट आई है। मामले में घायल युवक ने सागवाड़ा थाने में 4 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।सागवाड़ा थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दीपेश (19) पुत्र सुरेश पाटीदार निवासी सेलोता ने रिपोर्ट दी है कि पंचवटी स्कूल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता देखने गया था। इस दौरान अपने फेवरेट टीम भीलुड़ा के खिलाड़ियों के लिए हूटिंग कर रहा था। जिसके बाद हारी हुई टीम पुनर्वास कॉलोनी सागवाड़ा के शारीरिक टीचर प्रकाश समेत उसकी टीम के खिलाड़ी नाराज हो गए। स्टूडेंट्स ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे वह बचकर भाग गया। वहीं कुछ स्टूडेंट उसका पीछा करते हुए आए। पाठक कॉम्प्लेक्स के सामने पाटीदार हार्डवेयर के पास जाते ही स्टूडेंट्स पीछा करते हुए फिर आ गए। इसके बाद उसके साथ फिर से जमकर मारपीट की। मामले में दीपेश पाटीदार ने 4 नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दी है। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Source: Dainik Bhaskar November 11, 2022 20:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */