भोजपुर में युवक को मारी गोली: खेत में काम कर रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती - News Summed Up

भोजपुर में युवक को मारी गोली: खेत में काम कर रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती


Hindi NewsLocalBiharYouth Shoot By Criminals In Bhojpur; Youth Injured And Admitted In Hospital; Bihar Crime Latest Newsभोजपुर में युवक को मारी गोली: खेत में काम कर रहे युवक को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्तीभोजपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल में भर्ती युवक।भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में गुरुवार की देर शाम हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली नाभी से ऊपर व पेट के बीचो-बीच मारी गई है, जो पेट को छेदते हुये उसके बाएं हाथ में लग कर आर पार हो गई है। जख्मी हालत में युवक को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के वक्त जख्मी युवक खेत में काम कर रहा था।खेत में काम करने के दौरान मारी गोलीआरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुये पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक इमादपुर गांव निवासी नीरज पांडेय का 20 वर्षीय पुत्र रोहित पांडेय है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। जख्मी के पिता नीरज पांडेय ने बताया कि उन्होंने गांव स्थित खेत में लौकी की रोपनी करने के लिए अपने बेटे के साथ गुरुवार की देर शाम खेत में गये हुए थे। इसी बीच वह शौच करने के लिए नदी किनारे चले गए थे। इस दौरान ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।परिजनों ने पहुंचाया अस्पतालगोली चलने की आवाज सुनते ही नीरज पांडेय खेत की ओर दौड़े। वहां देखा कि बेटा रोहित पांडेय जमीन पर गिरा पड़ा है और तड़प रहा है। खून से लथपथ उसके शरीर को देख अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी ओर युवक को गोली किसने और क्यों मारी है।इसका कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 02:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */