Hindi NewsLocalMpBhopalMP Bhopal Bhim Army Protest Video Update; Bhel Dussehra Ground | Bhopal Newsभोपाल में भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोले- प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाएंगेराजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर रविवार को दलित, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के संगठनों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन हुआ। ये प्रदर्शन जातिगत जनगणना कराने, प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने, आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने जैसी 15 से ज्यादा मांगों को लेकर था।आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा, चुनाव तक ऐसी कम से कम 5 यात्राएं होंगी। यह यात्रा का पहला चरण है। हर यात्रा के बाद दोगुने सैलाब के साथ आएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP में रविदास मंदिर के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा की, पिछली घोषणा की थी उज्जैन में 50 लाख रुपए की, क्यों नहीं दिए अब तक? इन घोषणाओं से पेट नहीं भरेगा, हम इनसे थक चुके हैं। हम दलित, पिछड़े, आदिवासी भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आगे का कदम सत्ता के लिए होगा। संविधान का राज चलेगा, सारा बहुजन साथ चलेगा।चंद्रशेखर ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि एक महीने में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो दोबारा इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इतना बड़ा प्रदर्शन होगा कि हो सकता है- रैली के बाद मंच पर बैठे नेताओं को भाजपा जॉइन करवा लें। पहली बार प्रदेश में हम आदिवासी मुख्यमंत्री बनाएंगे।बीच में भाषण छोड़ा, बुलाने पर वापस आएकार्यक्रम में भीड़ बहुत है। आजाद बार-बार लोगों से बैठने की अपील कर रहे थे। लोगों ने जब सुना नहीं तो भाषण छोड़ वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने बुलाया, इसके बाद दोबारा भाषण शुरू किया।OBC को 52% आरक्षण मिलेचंद्रशेखर ने कहा, 52% OBC को 27% आरक्षण क्यों, पूरा 52% मिलना चाहिए। 2 अप्रैल 2018 के जो मुकदमे शेड्यूल ट्राइब पर हुए हैं, उसे वापस लें। स्कूल अथिति शिक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं को नियमित किया जाना चाहिए। कोरोनाकाल में काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित करना चाहिए। निजीकरण के नाम पर सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम बंद होना चाहिए। निजीकरण के सहारे आरक्षण को खत्म करने का खेल खत्म हो जाना चाहिए। पुलिस डिपार्टमेंट में वीकली ऑफ लागू किया जाए। पुरानी पेंशन लागू की जाए। किसी सफाई कर्मचारी की सीवर में जान जाती है, तो उसके परिवार को 1 करोड़ की राशि और एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।प्रदर्शन में 5 लाख लोग जुटने का दावापार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार आस्तेय ने प्रदर्शन में 5 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। चंद्रशेखर के अलावा OBC नेता प्रीतम लोधी, व्यापम कांड के व्हिसिल ब्लोअर डॉ. आनंद राय, सुनील आस्तेय, सुनील बैरसिया सहित प्रदेश भर के भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता और SC/ST के लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए।कार्यक्रम स्थल पर रात से ही कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। कार्यक्रम स्थल पर भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। मैदान के सामने की सड़क पर भी भारी भीड़ जमा है। करियर कॉलेज से स्मार्ट सिटी ऑफिस तक रोड ब्लॉक रहा।प्रदर्शन में शामिल होने आए लोग बोलेशासन-प्रशासन को बताएंगे यह लोकतांत्रिक देश है...भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने कहा, हमारी मांगें बहुत सारी हैं। आज समाज की न्याय यात्रा का समापन भी है। हम यह बता रहे हैं कि अगर हमारे अधिकार को कोई छीनेगा तो हम अपने आपको इस तरह के संवैधानिक आंदोलन में बदलेंगे। शासन-प्रशासन को बताएंगे कि यह लोकतांत्रिक देश है।हमारा लक्ष्य देश में सरकार बनाना है...प्रदर्शन में आए सरजीत सिंह ने कहा- मैं उत्तर प्रदेश सरकार में जाट कमिश्नर के पद पर था। मैंने इस्तीफा दे दिया है। बहुजन समाज की लड़ाई में आ गया हूं। हमारा लक्ष्य इस देश में बहुजन की सरकार बनाना है। कुछ लोगों को लगता है कि हिंदू राष्ट्र बना लेंगे, तो यह उनकी गलतफहमी है। देश संविधान से चलेगा। एक भी दलित, SC/ST, OBC, मुसलमानों को कोई भी परेशानी हुई तो हम ईंट से ईंट बजा देंगे।झाबुआ में आदिवासियों से संपत्ति छीनी जा रही...विजन ऑफ बाबा साहब वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडविन भारतीय शूद्र झाबुआ से आए हैं। उन्होंने कहा, झाबुआ में आदिवासियों की संपत्ति छीनी जा रही हैं। मैं यहां SC/ST एक्ट और आरक्षण के समर्थन में आया हूं।प्रदर्शन में शामिल होने आए विनय रतन सिंह, सरजीत सिंह और एडविन भारतीय शूद्र (बाईं से दाईं तरफ)।पंचायत और नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि भी शामिलमप्र में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस लिहाज से आज का शक्ति प्रदर्शन काफी अहम माना जा रहा है। BJP और कांग्रेस से नाराज नेता और खासकर दलित और युवा इस कार्यक्रम में बुलाए गए हैं। जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यों के साथ ही सरपंच और पार्षद भी आज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। आजाद समाज पार्टी इस साल के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार सकती है।ये प्रदर्शन जातिगत जनगणना कराने, प्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने, आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने जैसी 15 से ज्यादा मांगों को लेकर किया जा रहा है।इन मुद्दों को लेकर हो रहा प्रदर्शनदेश में जातिगत जनगणना कराई जाएप्रदेश सरकार से प्रमोशन में आरक्षण का कानून बनवाने के लिएसंविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने के षड्यंत्र के खिलाफकमजोर वर्ग के लोगों पर प्रशासन के द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज करने के खिलाफआरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करवाने के लिएकेंद्र और राज्य सरकारों से आर्थिक बराबरी का कानून लागू करवाने के लिएSC/ST एक्ट के तहत मृतक के परिवार को दी जाने वाली क्षतिपूर्ति राशि बढ़ाकर 30 लाख रुपए करवाने के लिएमनरेगा की दैनिक मजदूरी को बढ़ाकर न्यूनतम 700 रुपए करवाने के लिएशिक्षा का राष्ट्रीयकरण कर सर्वनाश रुक
Source: Dainik Bhaskar February 12, 2023 07:30 UTC